कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) एवं पंजाब नैशनल बैंक (PNB) के संयुक्त प्रयास से नंदगाँव आवासीय एवं व्यावसायिक योजना के अंतर्गत आमजन को किफायती आवास योजनाओं की जानकारी देने आवास ऋण उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष प्रचार वाहन को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन कोटा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को आवास ऋण योजनाओं की जानकारी देगा।
इस अवसर पर कोटा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शेखावत, आयुक्त हरफूल सिंह यादव, वित्त निदेशक नीतू सिंह एवं पंजाब नैशनल बैंक के मंडल प्रमुख आशुतोष दुबे, सेनपाल मीना मुख्य प्रबंधक महेश मीना मार्केटिंग हेड श्सदीप मुख्य प्रबंधक श्री सी पी मीना विनोद सैनी परमानंद गोयल राजस्व सलाहकार मोहन सिंह सहित कोटा शहर के सभी शाखा प्रबंधक एवं अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कोटा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि शहर में आवास की आवश्यकता को देखते हुए यह अभियान नागरिकों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पंजाब नैशनल बैंक के मंडल प्रमुख आशुतोष दुबे ने आशा जताई कि इस प्रचार अभियान से नागरिकों में जागरूकता बढ़ेगी और वे योजनाओं का लाभ उठाकर अपने घर का सपना पूरा कर सकेंगे

