भारतीय सामान हमारा स्वाभिमान को हर भारतीय अपनाए: राजेश बिरला
कोटा। प्रादेशिक सेवारत वैश्य संस्था कोटा द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे स्वदेशी अभियान को लेकर आज कोटा में भी इस अभियान का शुभारंभ वृहद स्तर पर किया गया।
प्रादेशिक सेवारत वैश्य संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हुकुमचंद मंगल एवं प्रदेश महामन्त्री प्रकाश चंद्र टपरिया ने बताया कि इस अभियान की शुभारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि कोटा नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेश बिरला थे।
अध्यक्षता कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव कैट के प्रदेश सचिव एवं होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी थे। विशिष्ट अतिथि शिव ज्योति स्कूल के निदेशक महेश गुप्ता थे, जिनके द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई।
अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि राजेश बिरला ने कहा कि वैश्य समाज ने देश के व्यापार उद्योग की बागडोर संभाल रखी है। आत्मनिर्भर भारत को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए पूरे देश के साथ कोटा में भी भारत में निर्मित वस्तुओं का ही उपयोग करने एवं उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की दिशा में हमें ठोस कदम उठाने पड़ेंगे।
ताकि विदेशी सामानों का पूर्ण बहिष्कार हो सके और भारतीय सामान व भारत मे निर्मित उपयोग की वस्तुएं आम उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग में ली जा सके। हमें इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए अशोक माहेश्वरी ने कहा कि स्वदेशी सामान हमारा स्वाभिमान अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। कैट द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 48000 संस्थाओं एवं 9 करोड़ व्यापारियों द्वारा पूरे देश में भारतीय सामान हमारा स्वाभिमान की तर्ज पर बड़ी तेजी से कार्य कर रहा है।
अमेरिका द्वारा भारत पर थोपे गए टैरिफ से पूरे देश के सामने एक चुनौती खड़ी कर दी है। खासकर युवा वर्ग में जन चेतना वह जन जागृति का संदेश देकर ऑनलाइन खरीदारी और विदेशी सामान नहीं खरीदने का संदेश भी देना होगा। कोटा व्यापार महासंघ एवं कैट द्वारा यह अभियान पूरे राज्य के साथ-साथ कोटा शहर में भी निरंतर चल रहा है।
वैश्य समाज को भी इसका प्रचार प्रचार कर देसी एवं विदेशी सामानों की जानकारी के पंपलेट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से घर-घर पर पहुंचने होंगे। तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सकेगा। इससे विदेशी कंपनियों का पूर्ण रूप से बहिष्कार हो सकेगा।
विशिष्ट अतिथि महेश गुप्ता ने कहा कि विदेशों से आयात किए जाने वाले सामानों का हमें पूर्ण बहिष्कार करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष हुकमचंद मंगल एवं महामंत्री प्रकाश चंद्र टपरिया ने कहा कि उनके द्वारा देशी व विदेशी सामानों की संपूर्ण जानकारी के लिए हजारों की संख्या में पंपलेट छपवाए गए हैं, जिन्हें वे घर -घर एंव हर व्यापारी तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अभियान की शुरुआत में प्रादेशिक सेवारत संस्था के हुकम चंद मंगल प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता, प्रदेश संरक्षक राजेंद्र जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र टपरिया, प्रदेश महामंत्री मुकेश गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष गिरिराज गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम चित्तौड़ा, प्रदेश संरक्षक नरसिंह चित्तौड़ा, प्रदेश संगठन मंत्री रमेश चंद गोयल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश संगठन मंत्री उमेश चित्तौड़ा कार्यकारी सदस्य मनोज कुमार गुप्ता, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष रमेश विजय, सह संगठन मंत्री पी पी गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया लाल अग्रवाल, सांस्कृतिक मंत्री विष्णु गुप्ता, सलाहकार मंत्री मौजूद थे।

