कोटा। कोटा में बढ रहे अपराधों को लेकर कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव व कैट के प्रदेश सचिव अशोक माहेश्वरी एवं कैट के जिला अध्यक्ष अनिल मूंदड़ा ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन से भेंटकर शहर मे बढ रहे अपराधों पर अकुंश लगाने की मांग की है।
माहेश्वरी ने बताया कि शहर मे आये दिन चोरी, लूटपाट, चाकूबाजी की घटनाओं से अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं, जिससे आम जन एवं व्यापारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। पुलिस प्रशासन अपराधियों पर अकुंश लगाने के लिए सख़्ती करे एवं शहर में गश्त बढ़ाए।
साथ ही रात्रिकालीन गश्त की कमी से 50 कारो के कांच तोडने जेसी घटनाओ का होना अपराधियो के बुलंद हौसले दर्शाता है। शहर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता दुहन ने कहा कि हम अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए निरंन्तर प्रयासरत हैं। ज्यादातर घटनाओं के अपराधियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पूरी योजना बनाई है। साथ ही पुलिस गश्त भी बढ़ा दी है।

