कोटा में कोरोना का कहर, आज सुबह 43 नए पॉजिटिव मिले

0
443

कोटा। शहर में एक बार फिर 43 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है। मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार तलवंडी, संजय गांधी नगर, विज्ञान नगर, केरियर टाउनशिप, दादाबाड़ी, सोगरिया, श्रीनाथपुरम में भी कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।

वही एमबीएस के पीजी हॉस्टल, जवाहर नगर थाना , पारसनाथ विहार , कुन्हाड़ी, श्रीपुरा, बजरंग नगर, प्रेम नगर, एमबीएस हॉस्टल, आकाशवाणी कॉलोनी, रंगपुर रोड, उड़िया बस्ती में भी कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। आरएसी, गुलाबबाड़ी और बोरखेड़ा में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही और इलाकों से भी कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।

इससे पहले गुरुवार को आई रिपोर्टमें रात तक 130 पॉजिटिव केस थे। सुबह 46, दोपहर को 10 और रात को 74 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे। इनमे एक 58 वर्षीय महिला निवासी नगर पालिका कॉलोनी लाडपुरा की देर रात मौत हो गई। इन्हें 11 अगस्त को भर्ती कराया गया था।