कोटा महोत्सव के दूसरे दिन हेरिटेज वॉक और कचोरी फेस्ट की धूम रही

0
17

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने किया मथुराधीश मंदिर कॉरिडोर के प्रथम चरण का शिलान्यास

कोटा। कोटा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य अतिथ्य में हेरिटेज वॉक का निकली गई। इससे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने श्री मथुराधीश कॉरिडोर का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन, कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल, जिला कलेक्टर पीयूष समारिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल सिंघल, कृष्णा शुक्ला, कोटा विकास प्राधिकरण की आयुक्त ममता तिवारी, सचिव मुकेश चौधरी, नगर निगम के कमिश्नर ओम प्रकाश सहित कोटा व्यापार महासंघ की 170 संस्थाओं के अध्यक्ष महामंत्री एव सेकडो व्यापारी आम नागरिक मौजूद थे।

कोटा व्यापार महासंघ, पाटनपोल व्यापार संघ, नंदग्राम व्यापार समिति, श्री नंदग्राम व्यापार समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हम हाड़ोती के चहुमुखी विकास के लिए कटिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि कोटा महोत्सव जैसे उत्सवों के माध्यम से हम हमारी संस्कृति समृद्धि ऐतिहासिक धरोहर एवं हमारे पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन भी एक बहुत बड़ा पर्यटन का माध्यम है।

आज देश में अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, बद्रीनाथ, केदारनाथ, सोमनाथ, द्वारिका जैसे पर्यटन स्थलों पर करोड़ों की संख्या में प्रतिवर्ष पर्यटक आ रहे हैं। बिरला ने कहा कि राजस्थान में भी सालासर बालाजी, खाटू श्याम जी, सांवरिया सेठ, रामदेवरा, नाथद्वारा, करणी माता जैसे कई धार्मिक स्थलों पर करोड़ों की संख्या में पर्यटन आ रहे हैं।

हमारे हाडोती में मथुराधीश मंदिर, केशोरायपाटन मंदिर, चांदखेड़ी मंदिर, सूर्य मंदिर, गेपरनाथ महादेव मंदिर जैसे धार्मिक पर्यटन स्थल हैं। हमें भी इनको विकसित करके आस्था और श्रद्धा से जुड़े लोगों को कोटा में आमंत्रित किया जाना चाहिए। निश्चित इनका प्रचार प्रसार होने से हमारे यहां पर्यटकों की भरमार होगी।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि कोटा महोत्सव और कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट के बाद भारी मात्रा में हाड़ोती में पर्यटन आने लगे हैं। हम और हमारी सरकार और प्रयास करेगी कि आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या में ओर बढ़ोतरी हो इसके लिए राज्य सरकार पूर्णतया कटिबद्ध है ।

विधायक संदीप शर्मा ने कहा की श्री मथुराधीश कॉरिडोर के शिलान्यास से कोटा की चिर परिचित मांग पूरी हुई है और हमारी सनातनी आस्था का केंद्र बनने से पूरे देश में धार्मिक आस्था से जुड़े लोग अब कोटा में आ पाएंगे।

महासंघ के महासचिव अशोक महेश्वरी ने कहा कि कोटा व्यापार महासंघ की चिर परिचित मांग मथुराधीश कॉरिडोर के शिलान्यास से पूरी हुई है। इसको भव्य बनाया जाएगा। निश्चित ही कॉरिडोर बनने के बाद पर्यटन नगरी के बढ़ते कदम में एक अध्याय और जुड़ जाएगा।

हेरिटेज वॉक के दौरान केथूनीपोल एलिवेटेड रोड एवं रामपुरा की ऐतिहासिक इमारतों पर फसाड़ लाइटों का भी शिलान्यास किया गया। हेरिटेज वॉक मथुराधीश मंदिर से प्रारंभ होकर गढ़ पैलेस पहुंची, जहां पर सभी अतिथियों के साथ सेकडों व्यापारियों एवं अधिकारियों को साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया गया।

कचोरी पेस्ट का आयोजन किया गया, जहां पर हजारों की सख्या में अतिथियो, व्यापारियों, आमजन जनप्रतिनिधियों ने गरमा गरम कचोरी, जलेबी एवं चाय का आनंद उठाया। इसके पश्चात यह हेरिटेज वॉक गढ़ पहले से रवाना हुई जिसमें हजारों की संख्या में आमजन व्यापारी जनप्रतिनिधि सहित पूरे राजस्थान के 160 से अधिक लोक कलाकार शामिल हुए। 4 घंटे तक चली इस हेरिटेज वॉक का रामपुरा कोतवाली पर जाकर समापन हुआ ।

प्रातः 11:00 बजे से चम्बल रिवर फ्रंटके शोर्य घाट पर ऑनस्क्रीन फिल्म फेस्टिवल के तहत सफेद जैसी फिल्मों और मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्में दिखाई गयी। उस के बाद दोपहर 1:00 बजे वास्तु वाणी कार्यक्रम के तहत पंडित सतीश शर्मा ने घर, कार्यालय और शहरी जीवन के लिए व्यवहारिक वास्तु सिध्द्धांतों पर विशेष मार्गदर्शन दिया। सांय 4:00 बजे अनप्लग्ड क्षितिज तारे का गायन का क्रार्यक्रम पेश किया।

चम्बल माता की महाआरती में हजारों श्रद्धालु बने साक्षी
सांय 6:30 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य आतिथ्य में चंबल तट पर दीपों और मंत्रोच्चार से चम्बल माता की महाआरती का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान करीब 30 हजार दीपों से चम्बल तट को सजाया गया था। इस आयोजन के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने।

फैशन शो एवं सीमा मिश्रा के गायन ने लुभाया
उसके बाद कोटा डोरिया फैशन शो के तहत कोटा डोरिया की पारंपरिक हस्त कला का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। रात्रि को दशहरा मैदान के विजय श्री रंगमंच पर सेलिब्रिटी नाईट के तहत केसरिया बालम और म्हारो गोरबंद नखरालो जैसी लोक धुनों पर राजस्थान की सुर साम्राज्ञी सीमा मिश्रा ने मन मोहक प्रस्तुतियां दी।