कोटा। रेल प्रशासन ने गर्मियों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एवं उनकी यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली 6 समर स्पेशल गाड़ियों के परिचालन की अवधि बढ़ाई है।
इन गाड़ियों का परिचालन विस्तारित किया गया
- गाड़ी संख्या 09451 (गांधीधाम–भागलपुर समर स्पेशल) — साप्ताहिक शुक्रवार को चलेगी। यह गाड़ी 15.05.2026 से 26.06.2026 तक विस्तारित की गई है।
- गाड़ी संख्या 09452 (भागलपुर–गांधीधाम समर स्पेशल) — साप्ताहिक सोमवार को चलेगी। यह गाड़ी 18.05.2026 से 29.06.2026 तक विस्तारित की गई है।
- गाड़ी संख्या 09097 (उधना–अयोध्या कैंट समर स्पेशल) — साप्ताहिक मंगलवार को चलेगी। यह गाड़ी 19.05.2026 से 28.07.2026 तक विस्तारित की गई है।
- गाड़ी संख्या 09098 (अयोध्या कैंट–उधना समर स्पेशल) — साप्ताहिक बुधवार को चलेगी। यह गाड़ी 20.05.2026 से 29.07.2026 तक विस्तारित की गई है।
- गाड़ी संख्या 09183 (मुंबई सेंट्रल–बनारस समर स्पेशल) — साप्ताहिक बुधवार को चलेगी। यह गाड़ी 20.05.2026 से 29.07.2026 तक विस्तारित की गई है।
- गाड़ी संख्या 09184 (बनारस–मुंबई सेंट्रल समर स्पेशल) — साप्ताहिक शुक्रवार को चलेगी। यह गाड़ी 22.05.2026 से 31.07.2026 तक विस्तारित की गई है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है किसीट उपलब्धता एवं गाड़ी की अद्यतन समय-सारिणी की जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in या एनटीईएस ऐप पर प्राप्त करें।

