कोटा मंडल से गुजरने वाली 10 साप्ताहिक विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई

0
9

कोटा। यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्रीभार को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली 10 साप्ताहिक विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। इन रेल सेवाओं का संचालन पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अब विस्तारित अवधि तक जारी रहेगा।

विस्तारित विशेष रेल सेवाएं इस प्रकार है

  1. गाड़ी संख्या 04715 बीकानेर–साईंनगर शिरडी टर्मिनस विशेष रेलसेवा (साप्ताहिक, शनिवार) को दिनांक 07.02.2026 से 28.02.2026 तक 04 फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
  2. गाड़ी संख्या 04716 साईंनगर शिरडी टर्मिनस –बीकानेर विशेष रेलसेवा (साप्ताहिक, रविवार) को 08.02.2026 से 01.03.2026 तक 04 फेरों के लिए विस्तारित किया गया है।
  3. गाड़ी संख्या 04725 हिसार–खडकी विशेष रेलसेवा (साप्ताहिक, रविवार) को 01.02.2026 से 22.02.2026 तक 04 फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
  4. गाड़ी संख्या 04726 खडकी–हिसार विशेष रेलसेवा (साप्ताहिक, सोमवार) को 02.02.2026 से 23.02.2026 तक 04 फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
  5. गाड़ी संख्या 09621 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस विशेष रेलसेवा (साप्ताहिक, रविवार) को 01.02.2026 से 22.02.2026 तक 04 फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
  6. गाड़ी संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर विशेष रेलसेवा (साप्ताहिक, सोमवार) को 02.02.2026 से 23.02.2026 तक 04 फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
  7. गाड़ी संख्या 09625 अजमेर–दौंड विशेष रेलसेवा (साप्ताहिक, गुरुवार) को 05.02.2026 से 26.02.2026 तक 04 फेरों के लिए विस्तारित किया गया है।
  8. गाड़ी संख्या 09626 दौंड–अजमेर विशेष रेलसेवा (साप्ताहिक, शुक्रवार) को 06.02.2026 से 27.02.2026 तक 04 फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
  9. गाड़ी संख्या 09627 अजमेर–सोलापुर विशेष रेलसेवा (साप्ताहिक, बुधवार) को 04.02.2026 से 25.02.2026 तक 04 फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
  10. गाड़ी संख्या 09628 सोलापुर–अजमेर विशेष रेलसेवा (साप्ताहिक, गुरुवार) को 05.02.2026 से 26.02.2026 तक 04 फेरों के लिए विस्तारित किया गया है।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की तिथियों, समय-सारणी एवं ठहराव से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ प्रणाली अथवा अधिकृत डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें।