कोटा। ग्रीष्मकालीन यात्रा सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा मंडल से गुजरने वाली दो जोड़ी समर स्पेशल गाड़ियों के संचालन की अवधि विस्तारित की गई है।
- गाड़ी सं. 09185 मुम्बई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज समर स्पेशल एक्सप्रेस (प्रत्येक रविवार) का संचालन दिनांक 05.04.2026 से 26.07.2026 तक विस्तारित किया गया है।
- गाड़ी सं. 09186 कानपुर अनवरगंज–मुम्बई सेंट्रल समर स्पेशल एक्सप्रेस (प्रत्येक सोमवार) का संचालन दिनांक 06.04.2026 से 27.07.2026 तक विस्तारित किया गया है।
- गाड़ी सं. 09183 मुम्बई सेंट्रल–बनारस समर स्पेशल एक्सप्रेस (प्रत्येक बुधवार) का संचालन दिनांक 20.05.2026 से 29.07.2026 तक विस्तारित किया गया है।
- गाड़ी सं. 09184 बनारस–मुम्बई सेंट्रल समर स्पेशल एक्सप्रेस (प्रत्येक शुक्रवार) का संचालन दिनांक 22.05.2026 से 31.07.2026 तक विस्तारित किया गया है।
- गाड़ी सं. 08611 सन्तरागाछी–अजमेर समर स्पेशल एक्सप्रेस (प्रत्येक सोमवार) का संचालन दिनांक 06.04.2026 से 13.04.2026 तक (02 फेरे) एवं दिनांक 20.04.2026 से 29.06.2026 तक (11 फेरे) विस्तारित किया गया है।
- गाड़ी सं. 08612 अजमेर–सन्तरागाछी समर स्पेशल एक्सप्रेस (प्रत्येक गुरुवार) का संचालन दिनांक 09.04.2026 से 16.04.2026 तक (02 फेरे) एवं दिनांक 23.04.2026 से 02.07.2026 तक (11 फेरे) विस्तारित किया गया है।

