कोटा मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू, जानिए कौनसी ट्रैन कब

0
18

कोटा। रेलवे प्रशासन द्वारा 1 जनवरी, 2026 से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू की जा रही है। पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल से प्रारम्भ एवं टर्मिनेट होने वाली ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान होने वाली ट्रेनों का परिवर्तित समय

  1. गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस, भोपाल से 16:55 बजे की बजाय 16:40 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. गाड़ी संख्या 22983 कोटा-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोटा से 06:30 बजे की बजाय 06:35 बजे प्रस्थान करेगी।
  3. गाड़ी संख्या 19816 कोटा-मंदसौर एक्सप्रेस, कोटा से 04:45 बजे की बजाय 05:45 बजे प्रस्थान करेगी।
  4. गाड़ी संख्या 19815 मंदसौर-कोटा एक्सप्रेस, मंदसौर से 11:35 बजे की बजाय 12:05 बजे प्रस्थान करेगी।
  5. गाड़ी संख्या 19811 कोटा-इटावा एक्सप्रेस, कोटा से 00:10 बजे की बजाय 00:20 बजे प्रस्थान करेगी।
  6. गाड़ी संख्या 19822 कोटा-असरवा एक्सप्रेस, कोटा से 18:45 बजे की बजाय 18:55 बजे प्रस्थान करेगी।
  7. गाड़ी संख्या 61624 कोटा-चौमहला मेमू एक्सप्रेस, कोटा से 05:45 बजे की बजाय 05:40 बजे प्रस्थान करेगी।

गन्तव्य स्टेशन पर पहुँचने का ट्रेनों का परिवर्तित समय

  1. गाड़ी संख्या 19819 वड़ोदरा-कोटा एक्सप्रेस, कोटा 21:30 बजे की बजाय 21:25 बजे पहुँचेगी।
  2. गाड़ी संख्या 22984 इंदौर-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोटा 23:25 बजे की बजाय 23:20 बजे पहुँचेगी।
  3. गाड़ी संख्या 19816 कोटा-मंदसौर एक्सप्रेस, मंदसौर 10:00 बजे की बजाय 11:00 बजे पहुँचेगी।
  4. गाड़ी संख्या 19815 मंदसौर-कोटा एक्सप्रेस, कोटा 17:05 बजे की बजाय 17:15 बजे पहुँचेगी।
  5. गाड़ी संख्या 61615 नागदा-कोटा मेमू एक्सप्रेस, कोटा 19:00 बजे की बजाय 19:05 बजे पहुँचेगी।
  6. गाड़ी संख्या 59837 अकलेरा-कोटा पैसेंजर, कोटा 13:45 बजे की बजाय 13:40 बजे पहुँचेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी समय-सारणी की जानकारी स्टेशन, अधिकृत बेबसाइट अथवा रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें।