कोटा दशहरा मेले में लगा भोजपुरी संगीत का तड़का, अक्षरा ने लोगों से लगवाए ठुमके

0
25

कोटा। राष्ट्रीय दशहरा मेला में सोमवार को भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने अपने गीत, संगीत और स्टेज परफॉर्मेंस से जमकर गर्दा उड़ाया। उन्होंने हिंदी और भोजपुरी गानों का ऐसा धमाल मचाया कि यूपी बिहार के साथ पूरा दशहरा मैदान ही जमकर झूमा।

भोजपुरी धमाके का रंगारंग आगाज मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी, ललित चित्तौड़ा, सरोज अग्रवाल, निजामुद्दीन बबलू, नगर पालिका चेयरमैन हेमलता शर्मा, रजनी सोनी, मेला आधिकारी अशोक कुमार त्यागी, अतिरिक्त मेला अधिकारी महेशचंद्र गोयल, मेला प्रभारी सत्यनारायण राठौर, राकेश व्यास ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।

भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा ने स्टेज पर कदम रखते ही जैसे लोगों से पूछा, का हाल चाल बा… ठीक बा। दूर दूर तक तालियां की गड़गड़ाहट गूंज गई। उन्होंने बड़ों को चरण स्पर्श और छोटों प्यार भेजा। देवी भजनों से भोजपुरी धमाल की शुरुआत की। अक्षरा ने “या देवी सर्व भूतेषु.. के साथ “भोली सी मैया हमारी बड़ी लागे प्यारी..” गाया तो माता के जयकारे गूंज उठे।

अक्षरा ने नमः पार्वती पतये… बोला तो हर हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगी। उन्होंने एक बार फिर “मैया झूला झुलनवा.. के द्वारा माता के चरणों में अर्जी लगाई। उन्होंने ” तनी देखल करी हो जइ प्यार बलम जी../ पटना से अइल चलके… की प्रस्तुति दी तो भोजपुरी भैया झूम उठे।

भोजपुरी के साथ अक्षरा ने हिंदी गानों पर भी जमकर गर्दा कूटा। उन्होंने थोड़ी फुर्सत भी मेरी जां कभी बातों को दीजिए../ तुझे न देखूं तो मुझे चैन आता नहीं है../ तू चीज बड़ी है मस्त मस्त../ दीवाना दिल तेरा दीवाना../ तुझको ना देखूं तो दिल घबराता है../ तुम तो ठहरे परदेशी.. जैसे गीतों पर धमाल मचाया।