कोटा। होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा संचालित कोटा–जबलपुर–कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा हेतु कोचों की स्थायी वृद्धि की गई है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन में 5 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं, जिनमें 3 शयनयान श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी तथा 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी कोच शामिल हैं।
कोच वृद्धि के पश्चात अब इस विशेष ट्रेन में 6 सामान्य श्रेणी, 5 शयनयान श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी तथा 2 बैठक श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 17 डिब्बे उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09806 (कोटा–जबलपुर) का संचालन दिनांक 1.3.2026 एवं 3.3.2026 को कोटा से 18.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 6.55 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09805 (जबलपुर–कोटा) का संचालन दिनांक 2.3.2026 एवं 4.3.2026 को जबलपुर से 9.10 बजे प्रस्थान कर 22.15 बजे कोटा पहुंचेगी।
यह गाड़ी कोटा मंडल के अंता, बारां, अटरू, सालपुरा एवं छबड़ा गुगोर सहित मार्ग के निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।
कोटा–मथुरा होली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि गाड़ी संख्या 09809 (कोटा–मथुरा) का संचालन दिनांक 2.03.26 से 4.03.26 तक कुल 3 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन कोटा स्टेशन से 08.40 बजे प्रस्थान कर लाखेरी (09.28 बजे), सवाई माधोपुर (10.08 बजे), गंगापुर सिटी (10.55 बजे), श्री महावीर जी (11.23 बजे), हिण्डौन सिटी (11.35 बजे), बयाना (12.05 बजे) एवं भरतपुर (12.38 बजे) पर ठहरते हुए 14.20 बजे मथुरा पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09810 (मथुरा–कोटा) का संचालन दिनांक 02.03.26 से 04.03.26 तक कुल 03 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन मथुरा स्टेशन से 17.00 बजे प्रस्थान कर भरतपुर (17.28 बजे), बयाना (18.00 बजे), हिण्डौन सिटी (18.24 बजे), श्री महावीर जी (18.35 बजे), गंगापुर सिटी (19.10 बजे), सवाई माधोपुर (20.03 बजे) एवं लाखेरी (21.08 बजे) पर ठहरते हुए 22.50 बजे कोटा पहुंचेगी।
कोटा–राशिदपुर खोरी होली एक्सप्रेस स्पेशल निरस्त
होली पर्व के अवसर पर संचालित की जाने वाली गाड़ी संख्या 09807/09808 कोटा–राशिदपुर खोरी–कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को कम यात्रीभार के कारण निरस्त किया गया है।
गाड़ी संख्या 09807 (कोटा–राशिदपुर खोरी) दिनांक 04.03.2026 तथा गाड़ी संख्या 09808 (राशिदपुर खोरी–कोटा) दिनांक 05.03.2026 को संचालित नहीं की जाएगी।

