कोटा। रेलवे प्रशासन द्वारा कोटा मंडल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अमेठा (AMHA) एवं पचोला (PCHA) स्टेशनों पर चयनित मेमू रेलसेवाओं को ठहराव प्रदान किया जा रहा है। यह व्यवस्था 25 एवं 26 फरवरी 2026 से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 61614/61613 कोटा–घाटोली–कोटा मेमू तथा गाड़ी संख्या 06605/06606 घाटोली–झालावाड़ सिटी–घाटोली मेमू स्पेशल रेलसेवा को अमेठा एवं पचोला स्टेशनों पर निर्धारित समयानुसार ठहराव दिया जाएगा।
अमेठा (AMHA) स्टेशन पर ठहराव का समय
- गाड़ी संख्या 61614 कोटा–घाटोली मेमू: आगमन 21.49 बजे, प्रस्थान 21.50 बजे (25.02.2026 से)
- गाड़ी संख्या 61613 घाटोली–कोटा मेमू: आगमन 05.11 बजे, प्रस्थान 05.12 बजे (26.02.2026 से)
- गाड़ी संख्या 06605 घाटोली–झालावाड़ सिटी मेमू स्पेशल: आगमन 23.29 बजे, प्रस्थान 23.30 बजे (25.02.2026 से)
- गाड़ी संख्या 06606 झालावाड़ सिटी–घाटोली मेमू स्पेशल: आगमन 03.49 बजे, प्रस्थान 03.50 बजे (26.02.2026 से)
पचोला (PCHA) स्टेशन पर ठहराव का समय
- गाड़ी संख्या 61614 कोटा–घाटोली मेमू: आगमन 22.04 बजे, प्रस्थान 22.05 बजे (25.02.2026 से)
- गाड़ी संख्या 61613 घाटोली–कोटा मेमू: आगमन 04.53 बजे, प्रस्थान 04.54 बजे (26.02.2026 से)
- गाड़ी संख्या 06605 घाटोली–झालावाड़ सिटी मेमू स्पेशल: आगमन 23.09 बजे, प्रस्थान 23.10 बजे (25.02.2026 से)
- गाड़ी संख्या 06606 झालावाड़ सिटी–घाटोली मेमू स्पेशल: आगमन 04.09 बजे, प्रस्थान 04.10 बजे (26.02.2026 से)
कोटा मंडल के अंतर्गत इन दोनों स्टेशनों पर ठहराव मिलने से स्थानीय यात्रियों, विद्यार्थियों तथा दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त होगी।

