किआ ने लॉन्च की लग्जरी इंटीरियर के साथ सस्ती ई-कार, देगी 453Km की रेंज

0
9

नई दिल्ली। किआ (Kia) ने इस साल की शुरुआत में जनवरी में यूरोप के लिए EV2 को पेश किया था। अब इसके वैरिएंट और कीमतों की घोषणा कर दी गई है। जर्मनी सहित कई यूरोपीय बाजारों में इसकी बुकिंग शुरू हो गई है।

यूरोपीय बाजारों के लिए EV2 का प्रोडक्शन स्लोवाकिया में किया जा रहा है। ये यूरोप में किआ की सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार भी होगी। दरअसल, इसके बेस वैरिएंट की कीमत EUR 26,600 (लगभग 29 लाख रुपए) तय की गई है। चलिए इस EV के बारे में डिटेल से जानते हैं।

EV2 को चार ट्रिम्स में लॉन्च किया गया है। EV2 के बेस वैरिएंट का नाम ‘Light’ रखा है, जिसे 4-सीट कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इससे न केवल ग्राहकों के लिए शुरुआती कीमत कम हो जाती है, बल्कि पीछे बैठने वाले पैसेंजर को भी ज्यादा कम्फर्टेबल और बड़ा एक्सपीरियंस मिलता है।

EV2 का बेस वैरिएंट EUR 26,600 (लगभग 29 लाख रुपए) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी EV2 को लीज पर भी दे रही है, जिसकी शुरुआत बेस वैरिएंट के लिए EUR 239 प्रति माह (लगभग 26,000 रुपए) से होती है।

इसी तरह, EV2 के अन्य वैरिएंट को भी लीज पर लिया जा सकता है। EV2 का बेस वैरिएंट 42.2 kWh की बैटरी पैक से लैस है। यह सामने की तरफ लगी 146 hp की इलेक्ट्रिक मोटर को पावर सप्लाई करता है। EV2 के सभी वैरिएंट FWD (फ्रंट-व्हील ड्राइव) फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। बेस वैरिएंट 317 Km की रेंज देता है, जो यूरोपीय शहरी केंद्रों में रहने वाले यूजर्स के लिए पर्याप्त नजर आती है।

अगला वैरिएंट ‘Air’ है, जो 5-सीट कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। इसे दो पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश किया जा रहा है। इसके स्टैंडर्ड वर्जन में वही पावरट्रेन है जो ‘Light’ वैरिएंट में है। इसकी कीमत EUR 28,990 (लगभग 31.61 लाख रुपए) है। EV2 Air वैरिएंट एक बड़े, 61 kWh के बैटरी पैक के साथ भी उपलब्ध है। इस वर्जन में 135 hp की मोटर का उपयोग किया गया है, जो बेस वैरिएंट में इस्तेमाल की गई 146 hp की मोटर की तुलना में कम शक्तिशाली है। ये 453 Km की रेंज देता है। इसकी कीमत EUR 33,490 (लगभग 36.52 लाख रुपए) है।

किआ EV2 का ‘Earth’ वैरिएंट 4-सीट और 5-सीट, दोनों ही फॉर्मेट में उपलब्ध है। दोनों वर्जन में 146 hp की इलेक्ट्रिक मोटर और 42.2 kWh का बैटरी पैक इस्तेमाल किया गया है। दोनों वर्जन की रेंज 308 Km है, जो दोनों के लिए एक जैसी है। जहां 4-सीट वाले वर्जन की कीमत EUR 31,290 (करीब 34.12 लाख रुपए) है। वहीं, 5-सीट वाले वर्जन की कीमत थोड़ी ज्यादा EUR 31,590 (करीब 34.45 लाख रुपए) है।

कीमत: EV2 GT-Line भी 4-सीट और 5-सीट, दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध है। 5-सीट वाला वर्जन ज्यादा अफॉर्डेबल है, जिसकी कीमत EUR 36,890 (करीब 40.23 लाख रुपए) है। इसकी तुलना में 4-सीट वाले वर्जन की कीमत EUR 37,190 (करीब 40.56 लाख रुपए) है।

दोनों वर्जन में 61-kWh का बैटरी पैक और 135 hp की मोटर लगी है। दोनों वर्जन की रेंज 413 Km है, जो दोनों के लिए एक जैसी है। यूरोप के बाजारों में किआ EV2 का मुकाबला रेनो, सिट्रोन और फॉक्सवैगन की इसी तरह की गाड़ियों से होगा।