नई दिल्ली। TVS मोटर कंपनी (Motor Company) ने अपनी नई 2026 TVS अपाचे RTR 160 4V (TVS Apache RTR 160 4V) के साथ इस सेगमेंट में फिर से हलचल मचा दी है। कंपनी ने इस बाइक को भारत की सबसे पावरफुल 160cc मोटरसाइकिल के रूप में पेश किया है और अब इसमें पहले से ज्यादा एडवांस फीचर्स जोड़ दिए गए हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
अपडेट प्रोजेक्टर हेडलैम्प
सबसे बड़ा अपडेट यह है कि अब इस बाइक के सभी वेरिएंट्स में प्रोजेक्टर हेडलैम्प (Projector Headlamp) दिया गया है, जो पहले सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था। इसके साथ ही All-LED लाइटिंग सेटअप और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच (Assist & Slipper Clutch) भी अब हर वैरिएंट में उपलब्ध है। इसका मतलब है कि अब आपको बेहतर नाइट विजिबिलिटी, स्मूद गियर शिफ्टिंग और ज्यादा कंट्रोल मिलेगा, वो भी हर मॉडल में इसको ऑफर किया गया है।
कैसी है डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो अपाचे RTR 160 4V (Apache RTR 160 4V) पहले से ही एक स्पोर्टी और एग्रेसिव लुक के लिए जानी जाती है और अब नए कलर ऑप्शन्स जैसे मैट ब्लैक (Matte Black), रेसिंग रेड (Racing Red), ग्रेनाइट ग्रे (Granite Grey) और पियर्ल व्हाइट (Pearl White) इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। टेक्नोलॉजी के मामले में टॉप वैरिएंट में 5-इंच TFT डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल (Traction Control) और USD (Upside Down) फोर्क्स जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे प्रीमियम फील देते हैं।
कंफर्टेबल हुई बाइक
इस बाइक में TVS की ट्रैक टू रोड (Track to Road) फिलॉसफी साफ नजर आती है, यानी रेसिंग टेक्नोलॉजी को आम सड़कों पर इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। यही वजह है कि यह बाइक न सिर्फ पावरफुल है, बल्कि रोजमर्रा की राइडिंग के लिए भी काफी कंफर्टेबल और सुरक्षित बन गई है।
कितनी है कीमत
कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.25 लाख से शुरू होकर ₹1.37 लाख तक जाती है, जो इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है।
2026 TVS अपाचे 4V 160 4V (2026 TVS Apache RTR 160 4V) उन राइडर्स के लिए एक शानदार पैकेज है, जो बजट में पावर, स्टाइल और एडवांस फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं।

