कोटा। 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कोटा के वरिष्ठ नागरिक खजान सिंह ने ट्रिपल जंप में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। 5 से 9 नवंबर को चेन्नई में विभिन्न एशियाई देशों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में 65 प्लस आयु वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कोटा निवासी राजस्थान पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त अनेक राष्ट्रीय पदक विजेता 65 वर्षीय खजान सिंह ने किया।
खजानसिंह ने बताया कि ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में भारत-चीन, जापान, थाईलैंड, कजाकिस्तान, मलेशिया, श्रीलंका एवं ईरान सहित29 देशों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 9.64 मीटर जंप करने पर उन्हें रजत पदक मिला।
खजान सिंह ने बताया कि रजत पदक जीतने पर वे अगले वर्ष अगस्त 2026 में साउथ कोरिया में आयोजित वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व लोन्ग जंप एवं ट्रिपल जंप में करेंगे।

