नई दिल्ली। एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने हाल ही में अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार विंडसर प्रो (Windsor Pro) को एक नए और किफायती वैरिएंट के साथ लॉन्च कर दिया है। इस वैरिएंट का नाम विंडसर एक्सक्लुसिव प्रो (Windsor Exclusive Pro) है और इसकी कीमत अब सिर्फ 17.24 लाख रखी गई है। पहले जो टॉप एसेंस प्रो (Essence Pro) वैरिएंट था, उसकी तुलना में ये 85,000 सस्ती है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
खासियत
नया एक्सक्लुसिव प्रो (Exclusive Pro) वैरिएंट बड़ी 52.9 kWh की बैटरी के साथ आती है, जिससे कार की रेंज 449 किमी. तक हो जाती है। यानी अब लंबी दूरी की टेंशन भी नहीं है। इस सस्ते वैरिएंट में कुछ फीचर्स नहीं मिलेंगे, जो टॉप मॉडल में थे। इसमें ADAS Level 2 (सेफ्टी तकनीक), V2L और V2V (कार से दूसरे एक्यूपमेंट या वाहनों को चार्ज करने की सुविधा), पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। लेकिन, घबराइए मत बाकी लगभग सभी लग्जरी फीचर्स मौजूद रहेंगे। जैसे कि इसमें 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.8 इंच डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जिंग, 9-स्पीकर वाला Infinity साउंड सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलेगा।
पावर और परफॉर्मेंस कैसी है
इस वैरिएंट में वही दमदार मोटर है, जो अन्य विंडसर (Windsor) वैरिएंट में है। ये वैरिएंट 136 PS की पावर और 200 Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। ये EV के हिसाब से स्मूथ और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आती है।
कीमत और बुकिंग डिटेल्स
| वैरिएंट | बैटरी | कीमत (₹ लाख में) |
|---|---|---|
| विंडसर बेस | 38 kWh | 13.99 |
| विंडसर एक्सक्लूसिव | 38 kWh | 15.04 |
| विंडसर एसेंस | 38 kWh | 16.14 |
| विंडसर एक्सक्लूसिव प्रो | 52.9 kWh | 17.24 |
| विंडसर एसेंस प्रो | 52.9 kWh | 18.09 |
अगर आप BAAS (Battery as a Service) चुनते हैं, तो शुरुआती कीमत 9.99 लाख तक हो सकती है। इसकी बुकिंग सिर्फ 11,000 रुपये से शुरू हो चुकी है। इसमें आप एक्सक्लुसिव प्रो (Exclusive Pro) वैरिएंट बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी जून के पहले हफ्ते से शुरू होगी।

