एक्टर्स की पसंदीदा जगुआर लैंड रोवर SUV अब 18.60 लाख रुपये तक सस्ती हुई

0
9

नई दिल्ली। भारत में कारों और एसयूवी पर जीएसटी दरों में कटौती की घोषणा के बाद जगुआर लैंड रोवर इंडिया (जेएलआर इंडिया) ने एक प्रेस रिलीज जारी की है। कंपनी ने इसमें अपने सभी मॉडलों पर मिलने वाली छूट की जानकारी दी है।

संशोधित कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। लिस्ट से पता चलता है कि जीएसटी संशोधन के बाद जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की कारें काफी सस्ती हो गई हैं। लैंड रोवर डिफेंडर पर 18.60 लाख तक छूट मिल रही है। नीचे दिए गए चार्ट में इसकी डिटेल्स दी गई हैं। जेएलआर कारों की कीमतों में कितनी गिरावट?

मॉडलप्राइस में कटौती
रेंज रोवर (Range Rover)30.4 लाख
स्पोर्ट (Sport)19.7 लाख
डिफेंडर (Defender)18.6 लाख
डिस्कवरी (Discovery)9.9 लाख
वेलार (Velar)6 लाख
इवोक (Evoque)4.6 लाख
डिस्कवरी स्पोर्ट (Discovery Sport)4.5 लाख

ऊपर दिए गए चार्ट में दी गई कीमत संबंधित मॉडलों की प्राइस में अधिकतम कटौती है। कंपनी ने जीएसटी कटौती अलग-अलग वैरिएंट के अनुसार की है। चार्ट से पता चलता है कि डिफेंडर की कीमतें 18.60 लाख तक कम हो गई हैं, जो एक बड़ी गिरावट है।

नई कार जीएसटी दरें 2025
छोटी कारों पर पहले लगने वाला 28% जीएसटी घटाकर 18% कर दिया गया है, जिससे कर में 10% की कमी आई है। यह कटौती 4,000mm से कम लंबाई वाली कारों पर लागू है, जिनकी इंजन क्षमता पेट्रोल कारों के लिए 1,200cc और डीजल कारों के लिए 1,500cc से कम है। वहीं, 4,000mm से अधिक लंबाई वाली कारों पर पहले 28% GST लगाया जाता था, जिस पर इंजन क्षमता के आधार पर 22% का अतिरिक्त उपकर लगता था, जिससे प्रभावी टैक्स 50% तक हो जाता था। लेकिन, अब 1,500cc से अधिक इंजन क्षमता वाली कारें 40% के एक समान टैक्स स्लैब के अंतर्गत आती हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी 5% ही है।