अमेरिका में 75 देशों के नागरिकों के प्रवेश पर रोक, कहीं भारत तो नहीं इस सूची में

0
119

वॉशिंगटन। US freezes immigrant visa processing for 75 countries: अमेरिकी विदेश विभाग ने 75 देशों के लिए वीजा प्रोसेसिग रोक दी है। इनमें सोमालिया, रूस, अफगानिस्तान, ब्राजील, ईरान, इराक, मिस्र, नाइजीरिया, थाईलैंड, यमन और कई अन्य देश शामिल हैं।

इसे ट्रंप प्रशासन के सबसे व्यापक आव्रजन प्रवर्तन उपायों में से एक बताया जा रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के आदेश में इन देशों के दूतावासों में तैनात कांसुलर अधिकारियों को मौजूदा कानून के तहत वीजा देने से मना करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, विदेश विभाग स्क्रीनिंग और जांच प्रक्रियाओं का फिर से मूल्यांकन कर रहा है।

वीजा पर रोक 21 जनवरी से शुरू होगी और तब तक जारी रहेगी, जब तक विदेश विभाग वीजा प्रोसेसिंग का फिर से मूल्यांकन नहीं कर लेता है। नवंबर 2025 में दुनिया भर के दूतावासों को भेजे गए विदेश विभाग के एक केबल में कांसुलर अधिकारियों को इमिग्रेशन कानून के तथाकथित “पब्लिक चार्ज” प्रावधान के तहत नए स्क्रीनिंग नियमों को लागू करने का निर्देश दिया गया था।

यह गाइडेंस कांसुलर अधिकारियों को ऐसे आवेदकों को वीजा देने से मना करने का निर्देश देता है जिनके पब्लिक बेनिफिट्स पर निर्भर रहने की संभावना है। इसमें स्वास्थ्य, उम्र, अंग्रेजी दक्षता, वित्त और यहां तक कि लंबी अवधि की मेडिकल देखभाल की संभावित आवश्यकता सहित कई कारकों पर विचार किया जाएगा।

बुजुर्ग या अधिक वजन वाले आवेदकों को मना किया जा सकता है। साथ ही उन लोगों को भी जिन्होंने पहले कभी सरकारी नकद सहायता या सरकारी संस्थानों का लाभ उठाया हो। यहां

देखिए पूरी लिस्ट

  1. अफ़गानिस्तान
  2. अल्बानिया
  3. अल्जीरिया
  4. एंटीगुआ और बारबुडा
  5. आर्मेनिया
  6. अज़रबैजान
  7. बहामास
  8. बांग्लादेश
  9. बारबाडोस
  10. बेलारूस
  11. बेलीज़
  12. भूटान
  13. बोस्निया
  14. ब्राज़ील
  15. बर्मा
  16. कंबोडिया
  17. कैमरून
  18. केप वर्डे
  19. कोलंबिया
  20. कोट डी आइवर
  21. क्यूबा
  22. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ द कांगो
  23. डोमिनिका
  24. इजिप्ट
  25. इरिट्रिया
  26. इथियोपिया
  27. फिजी
  28. गाम्बिया
  29. जॉर्जिया
  30. घाना
  31. ग्रेनाडा
  32. ग्वाटेमाला
  33. गिनी
  34. हैती
  35. ईरान
  36. इराक
  37. जमैका
  38. जॉर्डन
  39. कजाकिस्तान
  40. कोसोवो
  41. कुवैत
  42. किर्गिस्तान
  43. लाओस
  44. लेबनान
  45. लाइबेरिया
  46. लीबिया
  47. मैसेडोनिया
  48. मोल्दोवा
  49. मंगोलिया
  50. मोंटेनेग्रो
  51. मोरक्को
  52. नेपाल
  53. निकारागुआ
  54. नाइजीरिया
  55. पाकिस्तान
  56. रिपब्लिक ऑफ द कांगो
  57. रूस
  58. रवांडा
  59. सेंट किट्स एंड नेविस
  60. सेंट लूसिया
  61. सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस
  62. सेनेगल
  63. सिएरा लियोन
  64. सोमालिया
  65. साउथ सूडान
  66. सूडान
  67. सीरिया
  68. तंजानिया
  69. थाईलैंड
  70. टोगो
  71. ट्यूनीशिया
  72. युगांडा
  73. उरुग्वे
  74. उज्बेकिस्तान
  75. यमन