अन्नकूट उत्सव कृतज्ञता, सामूहिकता और समृद्धि का प्रतीक है: स्पीकर बिरला

0
46

ब्राह्मण महासभा का अन्नकूट महोत्सव, नव-कक्षों का लोकार्पण, वरिष्ठजनों का सम्मान

कोटा। अखिल ब्राह्मण महासभा के नव-निर्मित कक्षों का लोकार्पण, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की आरती एवं प्रार्थना-पूजन से हुई। नव-निर्मित कक्षाओं का लोकार्पण सहयोगी सदस्यों योगेंद्र दीक्षित, भोजराज जोशी, रामकल्याण शर्मा, संजय शर्मा एवं लहरी शंकर गौतम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अपने मूल्यों व संस्कारो से जोड़े रखें। ब्राह्मणो ने समाज को नैतिक मूल्य दिए हैं, जिसे अखिल ब्राह्मण महासभा निभा रही हैं। समाज में ब्राह्मणों का सम्मान शिक्षा व ज्ञान के लिए होता हैं। इन परम्पराओं को वो बनाए रखें। देश हर क्षेत्र में महिलाओ की भागीदारी समाज परिवर्तन का संकेत हैं।

उन्होंने कहा कि अन्नकूट केवल भोजन सम्मेलन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा-भावना और हमारे सांस्कृतिक मूल्य-परंपराओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में अन्नकूट उत्सव कृतज्ञता, सामूहिकता और समृद्धि का प्रतीक है।

संभागीय अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के विकास में योगदान देने वाले दानदाताओं एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर 30 वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों को माला, दुपट्टा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महामंत्री नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि इसके अतिरिक्त, ब्राह्मण समाज कि विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्षों को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी ने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में लहरी शंकर गौत्तम महासभा ने सामाजिक सहायता तथा धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल संचालन किया है। कार्यक्रम का सुचारु संचालन सुनील शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कल्पना शर्मा एडवोकेट, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, गोपाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश पालीवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद पालीवाल, वैद्य रघुनंदन शर्मा, महामंत्री अंबिका शर्मा, मंत्री माया शर्मा, उपाध्यक्ष सूरजलता शर्मा, मीना दाधीच, राजेंद्र मोहन, राजी पांडेय, मनोज शर्मा, विजय भारद्वाज आदि मौजूद थे।