कोटा। रांची जंक्शन–लोहरदगा–तोरी रेलखंड में पुल संख्या 115 पर तकनीकी कार्य के कारण कोटा मंडल होकर संचालित अजमेर–सांतरागाछी विशेष ट्रेन को निर्धारित मार्ग के स्थान पर वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि प्रभावित रेल सेवाओं का विवरण निम्नानुसार है –
- गाड़ी संख्या 08612 अजमेर–सांतरागाछी विशेष दिनांक 12.03.2026 एवं 19.03.2026 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग तोरी–बरकाकाना जंक्शन–रामगढ़ कैंट–मुरी जंक्शन होकर संचालित की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 08611 सांतरागाछी–अजमेर विशेष दिनांक 09.03.2026 एवं 16.03.2026 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरी जंक्शन–रामगढ़ कैंट–बरकाकाना जंक्शन–तोरी होकर संचालित की जाएगी।
रेलवे ने बेटिकट यात्रियों से 34,820 रुपये जुर्माना वसूला
पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में यात्रियों को बिना टिकट यात्रा तथा अवैध गतिविधियों से रोकने के उद्देश्य से कोटा–रामगंजमंडी–भवानीमंडी खंड में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेनों के साथ-साथ रामगंजमंडी एवं भवानीमंडी रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर भी व्यापक जांच की गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि अभियान के दौरान टिकट जांच दल द्वारा कुल 117 मामलों में कार्रवाई करते हुए 34,820 रुपये का अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना वसूल किया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों तथा अवैध वेंडरों की भी जांच की गई।

