अग्रवाल सेवा उत्थान समिति ने 51 भामाशाह एवं समाजसेवियों का किया सम्मान

0
8

कोटा। अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वावधान में दादाबाड़ी छोटा चौराहे पर स्थित गौतम वाटिका में भव्य होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

संभाग अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा के संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल थे। परम विशिष्ट अतिथि कोटा के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में, कोटा नगर निगम के प्रतिपक्ष नेता डॉ. विवेक राजवंशी, पूर्व विधायक पूनम गोयल, समाजसेवी संदीप चांदीवाला, नवल किशोर गर्ग दादाबाड़ी अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष सुनील गर्ग मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलमय गणेश वंदना के साथ किया गया। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों के द्वारा समाज के भामाशाह एवं उत्कृष्ट समाजसेवीयों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम के अवसर पर मंचासीन अतिथियों का समिति की ओर से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता सेवा और संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं। परम विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सेवा सहयोग एवं समर्पण की भावना के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं और समाज को एकजुट बनाए रखते हैं। इस अवसर पर अन्य मंचासीन अतिथियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में झालावाड़, अंता, बारां, बूंदी, कोटा संभाग सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समाजजनों ने भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया गया। जिसमें आत्मीयता एवं सम्मान की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

कार्यक्रम में संभाग महामंत्री संजय गोयल, महामंत्री गजानंद सिंगल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमोद अग्रवाल, सत्यनारायण गर्ग जैन, डॉ. राहुल मित्तल, जगदीश प्रसाद जैन, मनोज गोयल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, आरके गोयल, श्रीमती कमला मित्तल, रूपा अग्रवाल, आराधना अग्रवाल, भावना अग्रवाल, किरण अग्रवाल, राजदुलारी गोयल, मधु गुप्ता, जयश्री अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, सरिता मित्तल, संगीता गर्ग, कृष्ण गुप्ता सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।