अग्रवाल महिला मंडल: पारंपरिक खेलों में महिलाओं ने दिखाया दम

0
7

कोटा। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा महिला मंडल की ओर से नयापुरा जेके पेवेलियन स्टेडियम में बचपन की यादों से जुड़े अनेक खेलों का आयोजन किया गया।

महिला मंडल की अध्यक्ष शालू अग्रवाल, महामंत्री ममता गोयल, सोनिया मित्तल ने बताया कि महिला सदस्यों ने चम्मच दौड़, नींबू दौड़, म्यूजिकल राउंड, महिला म्यूजिकल चेयर, सतोलिया, क्रिकेट आदि खेल के कराए गए। कार्यक्रम में सभी खेलों की अलग-अलग टीम बनाई गई थी।

जूनियर नींबू दौड़ में प्रथम मान्या अग्रवाल, द्वितीय जास्वी गुप्ता, सीनियर वर्ग नींबू दौड़ में हीया गुप्ता प्रथम, यथार्थ जैन सेकंड, महिला म्यूजिक राउंड में प्रथम ममता गोयल, द्वितीय पायल जैन, महिला म्यूजिकल चेयर में प्रथम उषा अग्रवाल, द्वितीय कमला अग्रवाल, म्यूजिकल चेयर पुरुष वर्ग में उपेंद्र राय जैन प्रथम तथा अनिल अग्रवाल सेकंड रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर शिखा गुप्ता, पूनम जैन, डॉ निशु गोयल, प्रतिमा गोयल, विमला बंसल, इंद्रा गुप्ता, राधा अग्रवाल, कीर्ति गर्ग, नीतू गर्ग, हेमा अग्रवाल, कीर्ति जैन, नीतु मोदी, ममता अग्रवाल, किरण गोयल, कुसुम अग्रवाल, रेणु जैन, सुनीता जैन, ममता अग्रवाल उपस्थित थे।