कोटा। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों द्वारा उठाई गयी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 09819/09820 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
वर्तमान में गाडी संख्या 09819/09820 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया स्पेशल ट्रेन को 15 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनोमी, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआरडी सहित कुल 17 एलएचबी कोचों के साथ गरीब रथ स्पेशल के तौर पर चलाया जा रहा है ।
उल्लेखनीय है कि यात्रियों की मांग को देखते हुए दिनांक 04 अगस्त से इस गाडी के कोच संरचना में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है I इस परिवर्तन के पश्चात इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 07 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनोमी, 05 स्लीपर, 04 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार एवं 01 एसएलआरडी सहित कुल 22 एलएचबी कोच के साथ चलायी जाएगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोच संरचना में किया गए इस परिवर्तन से वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ साथ अब सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इस ट्रेन की सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा। यात्रियों को गाड़ी संख्या 09819 में 5 अगस्त से तथा गाड़ी संख्या 09820 में दिनांक 05 अगस्त से अग्रिम आदेश जारी होने तक मिलता रहेगा ।
इस गाड़ी संख्या 09819/09820 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक ट्रेन आन डिमांड स्पेशल ट्रेन को 22 एलएचबी कोच के साथ चलाने का निर्णय लिया गया I

