कोटा। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन परिवार जिला कोटा द्वारा वैश्य एकता दिवस मनाया गया। जिला अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं मंत्री सन्दीप अग्रवाल ने बताया कि अंतराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन के संस्थापक बाबूजी स्वर्गीय रामदास अग्रवाल की जन्म तिथि को वैश्य समाज वैश्य एकता दिवस के रूप में मनाता है, जिसमें स्वर्गीय रामदास अग्रवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने कहा कि वैश्य समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए, संस्था को आगे बढ़ाते हुए नए सदस्य बनाए जाएंगे। संस्था के कई पदाधिकारियो ने विभिन्न गौ-शालाओ पर जाकर गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया।
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल, संभागीय महिला विंग अध्यक्ष कुंती मूंदड़ा, महिला जिला अध्यक्ष ममता गुप्ता, महामंत्री संगीता जैन, युवा अध्यक्ष मनोज जैन टोंग्या, डॉक्टर तेजस गोयल एवं अजय गुप्ता आदि मौजूद थे।

