नई दिल्ली। Moto G100 Pro : मोटोरोला ने अपने लेटेस्ट मॉडल Moto G100 Pro को लॉन्च कर दिया है, जो बजट सेगमेंट में धमाल मचा सकता है। यह फोन पहले से चर्चा में था, और अब आधिकारिक तौर पर चीन में पेश हो चुका है। Moto G100 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले, 6720mAh की दमदार बैटरी है।
कीमत और कलर वैरिएंट: मोटो G100 प्रो तीन कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है: 8GB + 256GB की कीमत 1,399 युआन (लगभग 16,700 रुपये) 12GB + 256GB की कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,900 रुपये) 12GB + 512GB की कीमत 1,699 युआन (लगभग 20,300 रुपये) रखी गई है। मोटो G100 प्रो को चार कलर वेरिएंट में पेश किया गया है: पाइन स्मोक ब्लू, टुंड्रा ब्लू, क्लाउड्स इंक ब्लैक और सिल्क पर्पल।
फीचर्स: Moto G100 Pro में 6.67 इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक चमक के साथ आता है, साथ ही HDR10+ सपोर्ट प्रदान करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का उपयोग किया गया है।
Moto G100 Pro में के कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सक्षम बनाता है, साथ में 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो लेंस हैं। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है जो नाईट मोड और वीडियो कॉल के लिए बढ़िया है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट है। रैम ऑप्शन 8GB और 12GB LPDDR4X, और स्टोरेज 128GB या 256GB UFS 2.2 है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए उपयुक्त है। सॉफ्टवेयर Android 14 पर My UX इंटरफेस पर चलता है, जिसमें 2 वर्ष के OS अपडेट और 3 वर्ष की सुरक्षा अद्यतन गारंटी है।
Moto G100 Pro में सबसे बड़ी 6720mAh की बैटरी है 33W फास्ट चार्जिंग के साथ लंबे समय तक चलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, और USB Type-C शामिल हैं। यह ब्लैक, सिल्वर, और ग्रे रंगों में उपलब्ध है।