महंगी शादियां और फिजूलखर्ची के खिलाफ जनजागृति अभियान चलाएगा धाकड़ समाज

0
47

तुलसीराम बने अभा धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कृष्णा मंडलोई महिला अध्यक्ष

कोटा। अखिल भारतीय श्री धाकड महासभा का 32वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन इंदौर में संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसहमति से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें अखिल भारतीय धाकड महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीराम धाकड़ को मनोनीत किया गया।

वहीं महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा मंडलोई सुनेल को बनाया गया है। युवा संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय नांदेडा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर राधाकिशन धाकड़ पूर्व तहसीलदार, मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मल्हार को मनोनीत किया गया।

अधिवेशन में मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल, समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप पटेल, उमानारायण पटेल, युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष समंदर पटेल सहित समाजबंधु उपास्थित रहे।

अधिवेशन में सामाजिक उत्थान और विकास को लेकर चर्चा की गई। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए एवं समाज की युवतियों को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करने, समाज में हो रही महंगी शादियां, फिजूल खर्ची को रोकने के लिए जन जागृति अभियान चलाने समेत विभिन्न विषयों पर प्रस्ताव पारित किए गए।

साथ ही, देश में होने वाली जातीय जनगणना के प्रति सभी को जागरूक करने के लिए भी चर्चा हुई। किसानों को उन्नत खेती करने के लिए प्रेरित करने एवं उनका समय-समय पर समाज के कृषि से जुड़े अधिकारियों के मार्गदर्शन से इसकी जानकारी देने पर भी आम सहमति बनी