नई दिल्ली। Stock Market Closed : शेयर बाजार आज फिर गिरावट के साथ बंद हुआ है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.70 प्रतिशत या फिर 573.38 अंक की गिरावट के बाद 81,118.60 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.68 प्रतिशत या फिर 169.60 अंक की गिरावट के साथ 24,718.60 अंक पर बंद हुआ है।
इससे पहले सेंसेक्स आज दिन में 80,354.59 तक टूट गया था। वहीं, निफ्टी 0.68 प्रतिशत या फिर 169.60 अंक की गिरावट के साथ 24,718.60 अंक पर बंद हुआ है। अडानी पोर्ट्स के शेयरों में आज 2.61 प्रतिशत की गिरावट मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर देखने को मिली है। वहीं, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक के भी शेयर 1-1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
इजरायल के ईरान पर सैन्य हमले के बाद तेल समृद्ध मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया। इसका असर निवेशकों के सेंटीमेंट्स पर भी बड़ा। हालांकि, प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स दिन में 1.50% से ज्यादा की गिरावट के बाद कुछ हद तक रिकवर होने में कामयाब रहे।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 1100 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 80,427.81 पर ओपन हुआ। खुलते ही इसमें बिकवाली हावी हो गई। कारोबार के दौरान यह 80,354 अंक तक फिसल गया था। अंत में यह 573.38 अंक या 0.70% की गिरावट लेकर 81,118.60 पर बंद हुआ।
इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) सीधा 25 हजार के मनोवैज्ञानिक लेवल से नीचे खुला। कारोबार के दौरान यह 24,473 अंक तक फिसल गया था। अंत में यह 169.60 एक या 0.68% की गिरावट लेकर 24,718 पर क्लोज हुआ।
निफ्टी पीएसयू बैंक 1.18% गिरा
निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स क्रमश: 0.24 प्रतिशत और 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स में मिलाजुला रुख रहा। निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी एफएमसीजी में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। निफ्टी मेटल, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, एनर्जी, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस में भी गिरावट दर्ज की गई।