सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों का Market Cap 1 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ा

0
9

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी का असर देश की दिग्गज कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (Market Cap) पर साफ दिखा। टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और HDFC बैंक ने सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की। बीते हफ्ते BSE सेंसेक्स 737.98 अंक या 0.90% चढ़ा।

किस कंपनी का कितना बढ़ा मार्केट कैप

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का मार्केट कैप ₹30,786.38 करोड़ बढ़कर ₹19.53 लाख करोड़ हो गया।
  2. HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹26,668.23 करोड़ बढ़कर ₹15.15 लाख करोड़ पर पहुंच गया।
  3. बजाज फाइनेंस ने ₹12,322.96 करोड़ की बढ़त के साथ ₹5.82 लाख करोड़ का आंकड़ा छू लिया।
  4. ICICI बैंक का मार्केट कैप ₹9,790.87 करोड़ बढ़कर ₹10.41 लाख करोड़ हो गया।
  5. हिंदुस्तान यूनिलीवर ने ₹9,280.89 करोड़ की बढ़त दर्ज की और उसका मार्केट कैप ₹5.61 लाख करोड़ हो गया।
  6. भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹7,127.63 करोड़ बढ़कर ₹10.65 लाख करोड़ पहुंचा।
  7. LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) का मार्केट कैप ₹3,953.12 करोड़ बढ़कर ₹6.07 लाख करोड़ हो गया।
  8. इन्फोसिस ने ₹519.27 करोड़ की मामूली बढ़त के साथ अपना मार्केट कैप ₹6.49 लाख करोड़ किया।
  9. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का मार्केट कैप ₹401.61 करोड़ बढ़कर ₹7.25 लाख करोड़ हो गया।

सिर्फ TCS को नुकसान
इस दौरान सिर्फ Tata Consultancy Services (TCS) को नुकसान हुआ। इसका मार्केट कैप ₹28,510.53 करोड़ घटकर ₹12.24 लाख करोड़ रह गया।

टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियां

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज़
  2. HDFC बैंक
  3. TCS
  4. भारती एयरटेल
  5. ICICI बैंक
  6. SBI
  7. इन्फोसिस
  8. LIC
  9. बजाज फाइनेंस
  10. हिंदुस्तान यूनिलीवर