विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र का बालिका शिक्षा अभ्यास वर्ग
कोटा। विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन महावीर नगर तृतीय में चल रहे बालिका शिक्षा अभ्यास वर्ग के दौरान भारतीय चिंतन में महिला विषय पर चर्चा की गई।
प्रधानाचार्य एवं चित्तौड़ प्रांत बालिका शिक्षा संयोजिका नीता गौतम ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय बालिका शिक्षा सह संयोजिका सुनीता पांडेय, राजस्थान क्षेत्र उपाध्यक्ष रजनी मीणा थे। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतीन्द्र शर्मा रहे।
यतीन्द्र शर्मा ने भारतीय चिंतन में महिला विषय पर कहा कि ऋग्वेद में 27 महिलाओं का वर्णन है। जिन्होंने ऋचाएं लिखी हैं। नारी को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। ब्रह्मा से ही नर व नारी का उदय हुआ है। विवाह पद्धति भी सूर्या सावित्री नाम की विदुषी महिला द्वारा दी गई है।
महिलाओं के गौरव को बढ़ाने के लिए बालिका शिक्षा को शैक्षिक जगत में एक आंदोलन बनाना होगा। जिला सचिव सतीश गौतम ने बताया कि 8 जून को प्रातः 8 बजे वर्ग का समापन होगा। जिसमें राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री गोविंद कुमार का सानिध्य मिलेगा।
इस दौरान अतिथि परिचय जयपुर प्रांत बालिका शिक्षा संयोजिका दीप्ति आनंद ने कराया। जयपुर, जोधपुर, चित्तौड़ प्रांत संयोजिका दीदीयो ने प्रांत के व्रृत को सभी के समक्ष रखा। कार्यक्रम में राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री गोविंद कुमार, राजस्थान क्षेत्र बालिका शिक्षा संयोजिका प्रमिला दीदी व जिला सचिव सतीश गौतम उपस्थित रहे।