Accident: कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे में 15 लोगों की मौत, 108 ट्रेनों का रूट बदला

0
11

न्यू जलपाईगुड़ी। Kanchenjunga Express Accident: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है। इस हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की मालगाड़ी से भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि कंचनंजगा एक्सप्रेस का एक कोच मालगाड़ी पर चढ़ते हुए आसमान की ओर उठ गया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई थीं, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 15 लोगों की हादसे में मौत हो गई है। इसके अलावा 60 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

कटिहार मंडल के रंगापानी और निजबाड़ी वाली स्टेशन के बीच में स्टेशन पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने धक्का मार दिया। कंचनजंगा एक्सप्रेस के करीब तीन बोगी पटरी से नीचे उतर गई। धक्का इतना तेज था कि एक बोगी-दूसरी बोगी पर चढ़ गया। घटना की सूचना पर कटिहार रेल मंडल में हड़कंप मच गया है।

कटिहार और एनजेपी से एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वैन लेकर रेलवे के अधिकारी घटनास्थल की और कूच कर गए हैं। बताया जाता है कि घटना में करीब 200 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई है। इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन घटनास्थल से जो वीडियो वायरल हो रहा है।

बताया जाता है कि सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी स्टेशन पर खड़ी थी। इसी बीच पीछे से मालगाड़ी जाकर उसे धक्का मार दिया से गार्ड बोगी और एसएलआर के साथ-साथ जनरल बोगी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कई कोच रेलवे पटरी से उतर गया है। जिसके कारण सैकड़ो लोग जख्मी होने की सूचना प्राप्त हो रही है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अभी कितने जख्मी हुए है। इसकी बात सामने नहीं आई है। इस घटना में कितने यात्री की मौत हुई है। यह भी बात पता नहीं चल पाया है। मंडल और एनजेपी के कई वरिष्ठ रेल पदाधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने बताया कि एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वाहन रवाना हो गए हैं।

पश्चिम बंगाल पहुंचे रेल मंत्री
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पश्चिम बंगाल पहुंच गए हैं। ANI ने बताया है कि वह थोड़ी देर में वह कंचनजंगा रेल हादसे के घटनास्थल के लिए रवाना होंगे।

ममता बनर्जी करेंगी घटनास्थल का दौरा
अधिकारियों ने बताया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री कंचनजंगा रेल हादसे के बाद आज शाम घटनास्थल का दौरा करेंगी। इससे पहले ममता बनर्जी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया था।

मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की मदद
पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे के बाद सरकार ने मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल लोगों के इलाज के लिए 2.5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। वहीं मामूली रूप से घायल होने वाले लोगों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।