जयपुर। भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट रविवार को जारी की। इसमें 24 प्रत्याशियों के नाम हैं। भाजपा ने अब तक 200 सीटों में से 194 पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। इससे पहले कांग्रेस ने 18 प्रत्याशियों की सूची जारी की। कांग्रेस अब तक 199 उम्मीदवारों के नाम तय कर चुकी है।
लाडपुरा कोटा से पूर्व कांग्रेस सांसद इज्यराज सिंह की पत्नी कल्पना सिंह, पीपल्दा से ममता शर्मा और अटरू बारां से बाबूलाल वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। जबकि लाडपुरा क्षेत्र से सबसे प्रबल दावेदार विधायक भवानी सिंह को टिकट मिलने की पूरी सम्भावना थी, जो अब ख़त्म हो गई है।
लाडपुरा सीट पर अब कल्पना देवी का मुकाबला कांग्रेस के नईमुद्दीन गुड्डू की पत्नी गुलनाज से है। पिछले चुनाव में गुड्डू इस पद पर चुनाव लड़े थे,तब विधायक भवानी सिंह राजावत से हार गए थे। इस सीट पर वे दो बार चुनाव हार चुके हैं। ।
क्रम. | सीट | प्रत्याशी |
1 | तारानगर | राकेश जांगिड |
2 | सरदारशहर | अशोक पींचा |
3 | सुजानगढ़ | खेमाराम मेघवाल |
4 | झुंझुनू | राजेंद्र भांमू |
5 | नवलगढ़ | बनवारीलाल सैनी |
6 | फतेहपुर | सुनीता जाखड़ |
7 | लक्ष्मणगढ़ | दिनेश जोशी |
8 | संगानेर | अशोक लाहोटी |
9 | अलवर ग्रामीण | रामकृष्ण मेघवाल |
10 | राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ | विजय मीणा |
11 | कामां | जवाहर सिंह बेडम |
12 | टोडाभीम | रमेश मीणा |
13 | महुवा | राजेन्द्र मीणा |
14 | दौसा | शंकर शर्मा |
15 | गंगापुर सिटी | मानसिंह गुर्जर |
16 | मकराना | रूपाराम जाट |
17 | सुमेरपुर | जोराराम कुमावत |
18 | वल्लभनगर | उदयलाल डांगी |
19 | आसीन्द | झाबर सिंह सांखला |
20 | माण्डलगढ़ | गोपाल खण्डेवाल |
21 | हिण्डोली | ओमेंद्र सिंह हाडा |
22 | पीपल्दा | ममता शर्मा |
23 | लाडपुरा | कल्पना सिंह |
24 | बारां अटरु | बाबूलाल वर्मा |