जब इंजीनियर खुद को आर्किटेक्ट लिखने लगे

1291

हमारा उद्देश्य हमारे पाठकों को जागरूक करना है, न कि किसी का अपमान करना है। समझने के लिए आपको एक वीडियो यहाँ पर दिखा रहे हैं।

-दिनेश माहेश्वरी
कोटा। कुछ समय से देखने में आ रहा है कि इंजीनियर ही जनता को गुमराह करने के लिए अपने नाम के आगे आर्किटेक्ट शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। खासकर मैंने कोटा जैसे शहर में ऐसा देखा है। आम जनता भी अज्ञानता के कारण इंजीनियर को ही आर्किटेक्ट समझ लेती है।

इंजीनियर का बेसिक काम भवन निर्माण की तकनीक का होता है और आर्किटेक्ट का काम भवन बनाते समय कौन सी चीज कहाँ होना चाहिए। इसे कहते हैं भवन निर्माण की कला। जो  हिंदी में वास्तुकार और इंग्लिश में आर्किटेक्ट कहलाते हैं। इसे समझने के लिए आपको एक वीडियो यहाँ पर दिखा रहे हैं। इस वीडियो को ध्यान से देखिये-

आर्किटेक्ट कानून की जानकारी के लिए यहाँ पर क्लिक करें।