‘हाफ गर्लफ्रेंड’ फिल्म का नया गीत ‘बारिश’, रिलीज

1400

मुंबई। ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का ट्रेलर जारी किया जा चुका है। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर के रिश्ते इस फिल्म में बनते-बिगड़ते दिखाई दिए हैं। सोशल मीडिया पर इसे बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म की कहानी चेतन भगत के उपन्यास पर केंद्रित है। बुधवार को फिल्म का पहला गीत जारी किया गया।

इसके बोल है ‘बारिश’।इस गीत को आवाज दी है अरिजीत सिंह ने। इससे पहले जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर में हर तरह का मसाला देखने को मिल रहा है। फिल्म के टीजर में अर्जुन ने फैन्स से बेहद रोचक सवाल पूछा था कि ‘ये हाफ गर्लफ्रेंड क्या होता है?’ बाद में जब ट्रेलर जारी हुआ तो अर्जुन से यही सवाल उनके दोस्त भी करते दिखे।जहां तक सवाल श्रद्धा कपूर का है तो इस बार वो कुछ संजीदा लुक लिए हुए हैं।

यह फिल्म 19 मई को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म में अर्जुन और श्रद्धा के अलावा रिया चक्रवर्ती भी मुख्य रोल निभाती नजर आएंगी।आपको बता दें कि फिल्म ‘काय पो छे’ के बाद चेतन भगत के उपन्यास ‘थ्री मिस्टेक ऑफ माई लाइफ’ और ‘टू स्टेट्स’ पर फिल्में बन चुकी हैं। उनके उपन्यास पर बनने वाली तीसरी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ है। श्रद्धा और मोहित सूरी तीसरी बार साथ काम कर रही हैं।