सेंसेक्स एक महीने से अधिक के निम्न स्तर पर, 32214 अंक पर बंद

673

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये में गिरावट से भी धारणा प्रभावित हुई।

मुंबई। मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 318 अंक की गिरावट के साथ एक महीने से अधिक के निम्न स्तर 31,214 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 9,800 अंक के नीचे पहुंच गया।

भू-राजनीतिक तनाव तथा आर्थिक समीक्षा में आर्थकि वृद्धि को लेकर लगाये गये अनुमान में उच्च स्तर की वृद्धि हासिल होना मुश्किल कहे जाने से बाजार को झाटका लगा।

बाजार में पिछले छह सप्ताह में साप्ताहिक आधार पर यह पहली गिरावट है। इसके अलावा अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये में गिरावट से भी धारणा प्रभावित हुई। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान नकारात्मक दायरे में रहा और अंत में 317.74 अंक यानी 1.01 प्रतिशत टूटकर 31,213.59 अंक पर बंद हुआ।

चार जुलाई के बाद साप्ताहिक आधार पर बाजार का यह सबसे न्यूनतम स्तर है। पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स 794.08 अंक नीचे आ चुका है। एनएसई निफ्टी 109.45 अंक 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,710.80 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले यह स्तर सात जुलाई को देखा गया। कारोबार के दौरान यह 9,685.55 अंक के न्यूनतम स्तर तक चला गया था।

आर्थकि समीक्षा में कहा गया है कि आर्थकि वृद्धि का पूर्व में लगाये गये 6.75-7.5 प्रतिशत वृद्धि के अनुमान में उच्च स्तर वाले अनुमान को प्राप्त करना मुश्किल होगा। इसका कारण रुपये की विनिमय दर में वृद्धि, कृषि कर्ज माफी तथा जीएसटी क्रियान्वयन के दौरान होने वाली चुनौतियां हैं।

सप्ताह के दौरान सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों में छह सप्ताह में पहली बार गिरावट आयी। जहां सेंसेक्स 1,111.82 अंक या 3.43 प्रतिशत नीचे आ गया वहीं निफ्टी में 355.60 अंक या 3.53 प्रतिशत की गिरावट आयी है।