सेंसेक्स 87.53 अंकों की बढ़त के साथ 32,325.41 पर बंद

690

मुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 87.53 अंक की बढ़त के साथ 32,325.41 अंक पर बंद हुआ, तो एनएसई निफ्टी 52.75 अंक मजबूत होकर 10,066.40 अंक पर बंद हुआ।

आज पूरे दिन शेयर बाजार में तेजी देखी गई। आरबीआई की ओर से गुरुवार को ब्याज दरों में कमी लाए जाने को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। आरबीआई के ब्याज दरों में कमी लाने के बावजूद शेयर बाजार फिसल गए थे। पर आज सभी बाजार संभले दिखे।

कारोबारी दिन शुक्रवार की शाम को सेंसेक्स 87.53 अंकों की बढ़ के साथ पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी भी बढ़त दर्ज करने में सफल रहा। निफ्टी ने कारोबार के बंद होने के समय 10,066.40 अंक पर स्थिरता दिखाई।