जोधपुर-भोपाल ट्रेन आज से एक्सप्रेस, किराया दोगुना

2251

कोटा | जोधपुर-भोपाल फास्ट पैसेंजर बुधवार से एक्सप्रेस हो जाएगी। वहीं 12 जुलाई से भोपाल-जोधपुर फास्ट पैसेंजर भी एक्सप्रेस में अपग्रेड हो जाएगी। पहले यह जयपुर-भोपाल का सफर तय करने में 18 घंटे लेती थी। वहीं अब यह लगभग साढ़े सोलह घंटे का समय लेगी।

 इसका किराया जयपुर-भोपाल के बीच स्लीपर में प्रति व्यक्ति 125 रुपए सामान्य श्रेणी में 80 रुपए बढ़ा दिया गया है। वहीं इस ट्रेन से भोपाल से कोटा तक पहुंचने का समय देखा जाए तो यह ट्रेन एक घंटा ज्यादा समय लेगी। अपग्रेड होते ही इसे 14813-14814 नंबरों से इसे संचालित किया जाएगा।

किराया समय              पहले           अब
जयपुर-सवाईमाधोपुर       30            60
(पहले 3.25 घंटा, अब 3.20 घंटा)
जयपुर-चाकसू               10           20
जयपुर-चौथ का बरवाड़ा    25           50
जयपुर-कोटा                50           85
जयपुर-भोपाल             115         195