उद्घाटन के इंतजार में हैंगिंग ब्रिज नहीं हुआ चालू

938

कोटा। हैंगिंग ब्रिज तैयार होने के बावजूद भी उद्घाटन के इंतजार में इसे शुरू नहीं किया गया तो हाड़ौती विकास मोर्चा  बुधवार दोपहर 12 बजे यातायात शुरू करा देगा।

मोर्चा संयोजक राजेन्द्र सांखला ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों व जिला प्रशासन से 10 जुलाई तक हैंगिंग ब्रिज पर यातायात शुरू करने का आग्रह किया था, साथ ही चेतावनी दी थी कि सोमवार तक यातायात शुरू नहीं किया तो मोर्चा कार्यकर्ता स्वयं यातायात शुरू करवा देंगे। 

ज्ञातव्य है कि शहर में यातायात का भारी दवाब है। इसे देखते हुए चम्बल नदी पर हेंगिंग ब्रिज का निर्माण कराया था। किन्तु उद्घाटन के इन्तजार में अभी इसे चालू नहीं किया।