कृष्णा स्टूडियो का नए परिसर में विस्तार

649

कोटा। शहर के कृष्णा स्टूडियो का रविवार को नए परिसर में विस्तार किया गया।शहर के छावनी स्थित इस स्टूडियो का शुभारम्भ श्यामसुंदर व्यास ने किया। स्टूडियो के संचालक नवनीत व्यास ने बताया कि स्टूडियो के 35 वर्ष पुरे हो चुके हैं। 36वें वर्ष में प्रवेश किया है। समारोह में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।

स्टूडियो में नई आधुनिक सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि स्टूडियो लम्बे समय से ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने का प्रयास किया जायेगा।