सीबीएसई बोर्ड 12th 2017 के नतीजे घोषित, लड़कियों ने बाजी मारी

1068

नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड ने रविवार को 12वी 2017 के नतीजे घोषित कर दिए । देशभर के 10,678 स्कूलों के 10,98,891 छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इसमें 4,60,026 छात्राएं और 6,38,865 छात्र शामिल हुए थे। आपको बता दें कि छात्रों को सीबीएसई की मॉडरेशन पॉलिसी के एजुकेशन बायलॉज के पांच प्वाइंट के आधार पर राहत दी गई है। 

अजमेर रीजन में कुल 84.20 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का परिणाम 88.60 प्रतिशत रहा और लड़कों का परिणाम 81.10 ही रहा। मॉडरेशन पॉलिसी का लाभ देते हुए सीबीएसई ने परिणाम जारी किया। लड़कियों का परिणाम 88.60 और लड़कों का परिणाम 81.10 प्रतिशत रहा

  • सीबीएसई अजमेर रीजन के राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और दादर व नागर हवेली के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के 127439 विद्यार्थी 12वीं कक्षा के लिए पंजीकृत किए गए। इनमें से 834 ने परीक्षा नहीं दी और कुल 126605 विद्यार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए।
  • कुल 106651 विद्यार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
     
  • 55 विद्यार्थियों के परिणाम रोके गए हैं और 11088 विद्यार्थियों को कंपार्ट दिया गया है।
  •  सीबीएसई ने 12वीं में 8811 विद्यार्थियों को फेल घोषित किया है। कुल 82.20 प्रतिशत परिणाम रहा।

लड़कियों का परिणाम एक नजर में

  •  सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष सीबीएसई की 12वीं कक्षा में अजमेर रीजन से कुल 52951 लड़कियां पंजीकृत की गईं। इनमें से 192 ने परीक्षा नहीं दी। कुल 52759 लड़कियां 12वीं की परीक्षा में बैठीं। 28 का परिणाम रोका गया है।
  •  46763 लड़कियां उत्तीर्ण घोषित की गई हैं। 3704 लड़कियों के कंपार्ट दिया गया है। 2264 लड़कियों को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है।

लड़कों का परिणाम एक नजर में
– अजमेर रीजन में 12वीं कक्षा में कुल 74488 लड़के पंजीकृत किए गए। इनमें से 642 परीक्षा में अनुपस्थित रहे। कुल 73846 लड़कों ने परीक्षा दी। 27 का परिणाम रोका गया है। इस परीक्षा में 59888 लड़कों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। 7384 को कंपार्ट के लिए पात्र घोषित किया गया है। 6547 अनुत्तीर्ण रहे हैं।

डिजिटल मार्कशीट की सुविधा
 पहली बार सीबीएसई ने छात्रों को डिजिटल मार्कशीट की सुविधा दी है। इसके अलावा 12वीं का रिजल्ट आईवीआर के जरिए भी उपलब्ध है। इसके साथ ही बोर्ड संबंधित सभी स्कूलों को रिजल्ट मेल भी करेगा।

अपना रिजल्ट यहा देखें 

ऐसे देखें रिजल्ट
 रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in, www.cbseresults.nic.in या results.nic.in पर जारी किया गया। रिजल्ट देखने के लिए CBSE 12th Result 2017 की लिंक पर क्लिक करें।