प्रियंका और निक का रोका, शाम को सगाई की पार्टी

965

आखिरकार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका हो ही गया। बता दें कि इस रोका सेरिमनी के बाद प्रियंका और निक अपनी सगाई का ऑफिशल अनाउंसमेंट करेंगे। प्रियंका रोका फंक्शन की तस्वीरें आनी शुरू हो गई हैं। रोका सेरिमनी की तैयारियां दो दिन से चल रहीं थीं।

प्रियंका के घर को फूलों और लाइटों से सजाया गया। यह फंक्शन प्रियंका के घर पर हुआ। रोका से पहले पूजा हुई, जिसमें प्रियंका और निक एक साथ शामिल हुए। पूजा की रस्म के लिए पंडित प्रियंका के जुहू स्थित घर पहुंचे। प्रियंका चोपड़ा के घर  मेहमानों का हुजूम उमड़ रहा है। 

शाम को होगी सगाई की पार्टी
हालांकि सगाई की पार्टी शाम को होगी। इस अवसर पर रोका के लिए प्रियंका और निक ने ट्रडिशनल आउटफिट्स पहने। प्रियंका ने पीले रंग का क्लासिक ड्रेस पहना, जबकि निक जोनस क्रीम कलर के कुर्ते पजामे में नज़र आए।

अपनी सेरिमनी के दौरान प्रियंका काफी खुश थीं और यह उनके चेहरे से साफ झलक रहा है। रोका के दौरान कुछ इस अंदाज़ में गुफ्तगू मे लीन दिखे प्रियंका और निक।प्रियंका के सगाई फंक्शन में शामिल होने के लिए उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा भी पहुंचीं।