जेसीआई कोटा स्टार का जेसीरेट वीक ब्यूटी मेटर्स शुरू

1360

कोटा। जेसीआई कोटा स्टार जेसीरेट विंग का जेसीरेट वीक ब्यूटी मैटर्स 15 अगस्त से शुरू हो गया है। कार्यक्रम कोर्डीनेटर अनीता अग्रवाल व कविता बाफना ने बताया कि 15 अगस्त को प्रथम दिन ब्यूटी नेचर के अंर्तगत दो सरकारी स्कूल में 1000 बच्चो को मिठाई का वितरण किया गया। 15 पोधे लगाये गये। इस कार्यक्रमकी निदेशक श्वेता जैन थी।

जेसीरेट वीक के दूसरे दिन 16 अगस्त को ब्यूटी ऑफ नेशन के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम निदेशक किरण जैन व सोनल गोयल ने बताया कि महिलाएं तिरंगे की पोशाक पहनकर आई थी तथा देश भक्ति के गीतो पर नृत्य किया गया। इसके बाद कुकिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें सानिया शर्मा ने सिजलर व पनीर टिक्का बनाने की विधि  तथा हेल्दी फूड के बारे में बताया। 

इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में महिलाओं ने तिरंगे की मिठाई व नमकीन बनाये। प्रतियोगिता में  तिरंगे की मिठाई में प्रथम विभूति जैन, द्वितीय  सुप्रिया मण्डलोई तथा तिरंगे की नमकीन में प्रथम मानसी,द्वितीय सोनल अग्रवाल रही।  मुख्यातिथि जोन अध्यक्ष मेघना शक्तावत ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

जेसीरेट विंग की अध्यक्ष मोनिका जैन व सचिव किरण गोयल ने बताया कि जेसीरेट वीक के तीसरे दिन शुक्रवार को ब्यूटी ऑफ सेल्फ के रूप में मनाया जावेगा। इसके अंतर्गत ब्यूटी सेमिनार का आयोजन किया जावेगा।  इसमे पार्टी मेकअप व हेयर स्टाइल के बारे में बताया जावेगा। हेयर स्टाइल प्रतियोगिता होगी। 

इस अवसर पर पूर्व चेयरपर्सन सुनीता गोयल, कल्पना चित्तोड़ा, खुशी डागा, साक्षी जैन, दीपा बाकलीवाल, अनामिका गुप्ता, ममता शर्मा, स्वीटी जैन, स्वाती जैन, पूजा बंसल एवं अल्का जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे