रणवीर-दीपिका की शादी तय, शादी इसी साल 20 नवंबर को

714

एक तरफ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के चर्चे हैं, वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तारीख भी कन्फर्म हो गई है। दोनों की शादी की चर्चा ने उस वक्त ज़ोर पकड़ा जब इस साल यानी 2018 की शुरुआत में उनकी सगाई की खबरें आईं। तभी से कयास लगाए जाने लगे कि रणवीर और दीपिका जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

बता दें कि दीपिका और रणवीर की सगाई श्रीलंका में हुई थी। उस वक्त दोनों वहां छुट्टियां मनाने गए थे और अब उनकी शादी की तारीख भी पक्की हो गई है। सोर्सेज ने बताया कि दीपिका और रणवीर की शादी इस साल 20 नवंबर को होगी।सूत्रों के अनुसार, चूंकि यह मौका दीपिका और रणवीर के लिए बेहद खास है, इसलिए इस शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे।

गेस्ट लिस्ट में सिर्फ 30 लोग ही शामिल हैं और यह शादी इटली के लेक कोमो में होगी। रणवीर और दीपिका की यह फेवरिट लोकेशन है और इसलिए वे चाहते हैं कि इस शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हों। हालांकि रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में।

वहीं ऐक्टर कबीर बेदी ने अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए दीपिका और रणवीर को शादी की बधाई दी। कबीर बेदी ने ट्वीट किया, ‘बहुत ही सुंदर कपल और इटली में बहुत ही सुंदर लोकेशन। बहुत ही शानदार इवेंट होगा।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बहुत-बहुत बधाई। उन्हें ज़िंदगीभर की खुशियां मिलें।’हालांकि इस बारे में दीपिका और रणवीर या फिर उनकी फैमिली ने शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कबीर बेदी के इस ट्वीट ने पोल खोल दी है।