नई ऊंचाई पर बाजार, सेंसेक्स 37876 के स्तर पर खुला, निफ्टी 11400 के पार

636

नई दिल्ली। मंगलवार को शेयर बाजार ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया। बाजार की शुरूआत फ्रेश हाई पर हुई। कारोबार के शुरू में सेंसेक्स 37876 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी ने 11428 के स्तर को टच किया। हालांकि कारोबार के दौरान सेंसेक्स फिर 37707 के स्तर पर आ गया। जबकि निफ्टी 11400 के करीब कारोबार कर रहा है।

ट्रेडिंग के दौरान मेटल और ऑटो शेयरों में अच्छी तेजी है। हालांकि बैंकिंग शेयरों में गिरावट दिख रही है। मिडकैप में अच्छी खरीददारी है। सोमवार को सेंसेक्स 136 अंक चढ़कर 37,692 और निफ्टी 26 अंक की उछाल के साथ 11,387 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड हाई
-07 अगस्त को सेंसेक्स निफ्टी ने 37,876.87 का स्तर टच किया जो ऑलटाइम हाई है।
– 06 अगस्त को सेंसेक्स ने 37,805.25 का ऑलटाइम हाई बनाया था।
– 01 अगस्त को सेंसेक्स ने 37,711.87 के स्तर तक दस्तक दी थी।
– 31 जुलाई को सेंसेक्स 37,644.59 के रिकॉर्ड नए हाई बनाया था।
– 30 जुलाई को सेंसेक्स ने 37,533.50 के रिकॉर्ड नए स्तर को छुआ था।
– 27 जुलाई को सेंसेक्स 37368.62 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।
– 26 जुलाई को सेंसेक्स ने पहली बार 37000 के स्तर को पार करते हुए 37,061.62 का हाई बनाया था।
– 25 जुलाई- सेंसेक्स ने 36947.18 का हाई बनाया।
– 24 जुलाई- सेंसेक्स रिकॉर्ड 36902.06 स्तर तक गया।
– 23 जुलाई- सेंसेक्स ने 36749.69 का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।

निफ्टी ने नई ऊंचाई को छुआ
-07 अगस्त को निफ्टी ने 11428 का स्तर टच किया जो ऑलटाइम हाई है।
– 06 अगस्त को निफ्टी पहली बार 11,400 के स्तर को पार करने में कामयाब हुआ। तब निफ्टी ने 11,427.65 का ऑलटाइम हाई बनाया।
– 01 अगस्त 2018 को निफ्टी ने 11,390.55 की नई ऊंचाई पर पहुंचा था
– 31 जुलाई निफ्टी रिकॉर्ड नए हाई 11,366 के स्तर पर पहुंचा था।
– 30 जुलाई को निफ्टी ने पहली बार 11,300 का स्तर पार किया था। निफ्टी 11,328.10 के ऑलटाइम हाई स्तर पर पहुंचा था
– 27 जुलाई को निफ्टी ने पहली बार 11,200 के स्तर पार किया था। निफ्टी 11,283.40 का रिकॉर्ड हाई स्तर बनाने हुआ था।
– 26 जुलाई को निफ्टी ने 11,185.85 का हाई बनाया था।
– इससे पहले 29 जनवरी 2018 को निफ्टी ने 11,171.55 का हाई बनाया था।

किन शेयरों में तेजी, किनमें गिरावट
बाजार में कारोबार के दौरान हैवीवेट शेयरों में हिंडाल्को, एशियन पेंट्स, गेल, डॉ रेड्डीज, एचसीएल टेक, वेदांता, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोल इंडिया और टाटा स्टील में 2.8 फीसदी तक तेजी है। वहीं, अदानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, ल्युपिन और पावर ग्रिड में 3 फीसदी तक गिरावट है।

अन्य शेयरों में सीजी कंज्यूमर, टीवीएस मोटर, आदित्य बिड़ला फैशन, एलआईसी हाउसिंग, केआरबीएल, ईस्टर इंडस्ट्रीज और हनीवेल ऑटो में तेजी है। वहीं, अदानी पावर, मैक्स फाइनेंशियल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अजंता फार्मा, अदानी एंटरप्राइजेज, अवंती फीड्स, कैपलिन लैब्स और गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स में गिरावट है।