प्रियंका चोपड़ा ने क्यों छिपाई एंगेजमेंट रिंग!

754

प्रियंका चोपड़ा एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि जब तक उनकी उंगली में अंगूठी नहीं होगी, तब तक वह किसी की भी नहीं हैं। एक अन्य इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब उनकी उंगली में अंगूठी होगी तो दुनिया देख ही लेगी और उन्हें लगता है कि जब तक आपकी शादी नहीं हो जाती है, तब तक आप सिंगल ही हैं।

अब जबकि प्रियंका और उनके बॉयफ्रेंड निक जॉनस की सगाई की चर्चा हर तरफ है, ऐसा लगता है कि प्रियंका अब भी अपनी उंगली की अंगूठी सबको दिखाने के लिए तैयार नहीं हैं। लंबे समय से प्रियंका और निक जोनस के अफेयर की चर्चा है। निक के साथ उनकी डेटिंग की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

कुछ समय पहले प्रियंका निक को लेकर भारत भी आई थीं। इसके बाद यह भी खबर आई कि दोनों ने सगाई कर ली है। जाहिर, है कि निक से सगाई के बाद आखिरकार अब उनकी उंगली में अगूठी भी आ गई होगी लेकिन सोशल मीडिया पर प्रियंका का एक विडियो वायरल हो रहा जिसमें वह अपनी अंगूठी छिपाती हुई नजर आ रही हैं।

प्रियंका दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही अपनी उंगली से अंगूठी निकालती हैं और पॉकेट में रख लेती हैं। शायद उन्हें भी पता था कि बाहर कैमरे की नजरें भी उनके सिंगल से मिंगल हो जाने की पुष्टी करने वाली अंगूठी को ही ढूंढेंगी।