अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब ने मनाया लहरिया महोत्सव, मीनू गर्ग लहरिया सुंदरी

1272

कोटा। अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की ओर से आयोजित लहरिया उत्सव के दौरान लहरिया सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 25 महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलाएं लहरिया पहनकर आई थी।

प्रतियोगिता के अंर्तगत केट वाक,सावन नृत्य, सावन के गीत गाये व संगीत की इन्द्रधनुषी प्रस्तुति से सभी महिलाओं ने भरपूर मनोरंजन किया। संस्था की चेयरपर्सन ललिता गोयल ने बताया कि इसमे प्रथम मीनू गर्ग, द्वितीय दीपा जैन रहीं।

निर्णायक व मुख्यातिथि पूर्व विधायक पूनम गोयल थी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से संस्कृति बची रहती है।
कार्यक्रम निदेशक रीतू अग्रवाल व दीपा मित्तल ने बताया की बच्चों की भी प्रतियोगिता हुई व उनको पुरस्कार दिए।

इसमे एंट्री गेम में पंकज व दीपा आये बच्चो की चेयर रेस ,बोल इक्कट्ठा करो प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रथम सौहार्द , इशिता मित्तल, द्वितीय हिमांशु व इशिता अग्रवाल रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष गोपाल गोयल, सचिव संजय मित्तल,  सुनीता गोयल, किरण अग्रवाल, किरण गोयल, उपाध्यक्ष प्रभात मित्तल,  मनीष गर्ग, अपूर्वा मित्तल, भावना अग्रवाल, हेमराज जिंदल, सनमत्ती सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।