क्या प्रियंका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म भी छोड़ दी ?

811

मुंबई। आजकल प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। इसके अलावा लोगों को तब भी ताज्जुब हुआ जब प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ को बीच में ही छोड़ दिया था। इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर यह भी हिंट दिया था कि प्रियंका ने यह फिल्म निक के साथ अपनी सगाई के कारण छोड़ दी है।

अब ऐसा सुनने में आ रहा है कि प्रियंका ने एक और बॉलिवुड फिल्म को छोड़ दिया है। डीएनए में छपी एक खबर के मुताबिक, ऐसी चर्चा है कि संजय लीला भंसाली के साथ ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम कर चुकीं प्रियंका ने उनकी अगली फिल्म से दूरी बना ली है। खबर है कि यह फिल्म महिला गैंगस्टर गंगूबाईे कोठेवाली पर आधारित है।

सूत्रों के मुताबिक, भंसाली इस फिल्म को प्रियंका को लीड रोल में लेकर ही बनाना चाहते थे लेकिन तभी प्रियंका को एक और हॉलिवुड फिल्म का ऑफर आया। बता दें कि प्रियंका को क्रिस प्रैट के लीड रोल वाली फिल्म ‘काउबॉय निंजा वाइकिंग’ ऑफर की गई है और इसी फिल्म के कारण उन्होंने अपने बॉलिवुड प्रॉजेक्ट्स से किनारा शुरू कर दिया है।

प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि भंसाली ने भी इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

बता दें कि प्रियंका ने सोनाली बोस की अगली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ भी साइन की है। इस फिल्म में वह फरहान अख्तर के ऑपोजिट दिखाई देंगी।