प्रियंका निक जोन्स के जन्मदिन पर करेंगी शादी

981

पिछले कुछ दिनों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स की रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाएं होती रही हैं। इस कपल को कई मौकों पर एक साथ देख गया है। हाल में ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पर दोनों ने सगाई कर ली है। ऐसी भी खबर आई थी कि निक को न्यूयॉर्क सिटी में एक स्टोर में एंगेजमेंट रिंग खरीदते देखा गया था।

अब हालिया खबरों की मानें तो प्रियंका और निक जल्द ही शादी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 सितंबर 2018 को निक के 26वें जन्मदिन पर दोनों शादी कर सकते हैं। अगर यह खबर सच है तो यह दिन इस कपल के लिए डबल सेलिब्रेशन वाला होगा।

पहली बार निक जोन्स और प्रियंका चोपड़ा को 2017 में साथ में मेट गाला में साथ देखा गया था। इसके बाद, दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा जाने लगा। प्रियंका के हालिया भारत दौरे पर भी निक उनके साथ आए थे। इसके अलावा इस कपल को निक के भाई जो जोनस और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ भी देखा गया था।