महिंद्रा की नई एमपीवी का जल्द सामने आएगा आॅफिशल नेम

814

नई दिल्ली। भारत की पॉप्युलर यूटिलिटी वीइकल निर्माता, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा बहुप्रतीक्षित U321 MPV को इस साल के फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा की इस नई एमपीवी का आॅफिशल नेम 31 जुलाई को घोषित कर दिया जाएगा।

U321 का आॅफिशल नाम महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयनका मुंबई में होने वाली एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनाउंस करेंगे। इस नई एमपीवी का नाम अनाउंस करने के अलावा कंपनी इस आने वाले वाहन के डीटेल्स की जानकारी भी देगी।

हाल ही में इस नई एमपीवी की स्पाय तस्वीरें सामनें आई थीं। इसमें एलईडी डीआरएल्स, प्रॉजेक्टर हेडलैम्प्स और स्टाइलिशन अलॉय वील्ज होंगे। इसके साथ ही इसमें सीटिंग की मल्टिपल व्यवस्थाएं होंगी। U321 MPV महिंद्रा जाएलो के मुकाबले अधिक मॉडर्न और बेहतर होगी।

कंपनी के पोर्टफोलियो में महिंद्रा इस नई गाड़ी को Scorpio और XUV500 के बीच प्लेस करेगी। इस लिहाज से देखें तो इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इसके सभी ट्रिम्स में एबीएस और ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स आॅफर किए जाएंगे।

Mahindra U321 MPV में कंपनी का 1.6 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 125 हॉर्सपावर की ताकत और 320 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा। इस एमपीवी में कुछ दिनों बाद 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। इसका मुकाबला भारत में सेकेंड जेनरेशन Maruti Ertiga MPV और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से होगा।