गुरूद्वारा आगमगढ साहिब में डॉ.साहनी का सम्मान

909

कोटा। नशा मुक्ति के क्षैत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. आरसी साहनी का सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।  हाड़ौती संगते कार्यकम में अमावस्या पर गुरूद्वारा प्रभारी संत लक्खा सिंह के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में  ज्ञानी गुरूनाम सिंह अम्बालवी ने कहा कि डॉ. साहनी के प्रयासों से सैकड़ो लोगों ने नशा का छोड़ा है और जीवन की मुख्य धारा में आए है। तीन दशक से यह काम किया जा रहा हैं। कोटा के लिए गौरव की बात है।

इस मौके पर डॉ. साहनी ने कहा कि नशा मुक्ति का अवार्ड समाज के साझो प्रयासों की देन हैं इससे काम करने की गति और भी तेज हो जाती है। शराब, कोकीन, स्मैक, अफीम,गुटखा, तम्बाकू, धूम्रपान आदि के नशे को छुड़ाने ने के लिए भी समाज सेवियों में अच्छे काम का नशा होना चाहिए। स्टॉप बिफोर स्टार्ट की थीम को ध्यान में रखेते हुए बच्चों के मन में नशे के खिलाफ खौफ पैदा करना होगा।

बाबा लक्खा सिंह एवं सिख संगत के बलविंदर सिंह ने कहा नशे के खिलाफ लड़़ाई को जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। समाज सेवी आरसी रल्हन ने भी नशे को समाजिक बुराई बताते हुए कहा कि इससे अपराधों में वृद्धि होती है। इस अवसर पर डॉ. साहनी की पत्नी स्नेह साहनी को भी सरोपा भेंट किया गया।

डॉ. साहनी का नागरिक अभिंनदन रविवार को 
कोटा सिटीजन काउंसिल के तत्वावधान में रविवार को सायं 4 बजे रोटरी बिनानी सभागार में डॉ. साहनी का शहर की समामाजिक संस्थाऐं गायत्री परिवार, राष्ट्रीय जल बिरादरी -चम्बल संसद, कोटा एनवायरमेंटल सेनीटेशन सेसायटी, लघु उद्योग काउंसिल,रोटरी क्लब भारत स्काउट गाईड ,स्मृतिवन सलाहकार समिति, हाड़ौती किसान यूनियन एवं गणमान्य लोग नागरिक अभिनंदन करेंगे।