सुजुकी JIMNY जापान में लॉन्च, जानिए इसकी खूबियों के बारे में

841

सुजुकी ने अपनी नई जिम्नी और Jimny Sierra को जापान में लॉन्च कर दिया है। सुजुकी इसको इसी साल यूरोप के अलावा अन्य देशों में भी लॉन्च करेगी। यह जिम्नी एसयूवी का चौथी जेनरेशन वाला मॉडल है। थर्ड जेनरेशन मॉडल को आए हुए 20 साल से भी ज्यादा वक्त हो चुका है। सुजुकी ने कहा है कि इसे दुनियाभर में बेचा जाएगा। इस लिहाज से भारत में मारुति सुजुकी इस एसयूवी को ला सकती है।

आइए, जानते हैं इसकी खूबियों और इंडिया लॉन्च के बारे में… सभी तस्वीरें साभार: सुजुकी ग्लोबल यह 4×4 मॉडल है और इसमें 1,462 cc, 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगाया गया है। यह इंजन 6,000 rpm पर 100 bhp पावर और 4,000 rpm पर 130 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है लेकिन यह यहां कब आएगी, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है।सुजुकी जिम्नी में आॅटो एलईडी प्रॉजेक्टर हेडलैम्प्स हैं जो कि डेटाइम रनिंग एलईडी से लैस हैं। इसमें हाई बीम असिस्ट फीचर भी है। इसके अलावा गाड़ी में मल्टी रेफ्लेक्टर हैलोजन फॉग लैम्प्स हैं।

गाड़ी में 15 इंच के गनमेटल फिनिश वाले पहिए दिए गए हैं। सुजुकी ने इसमें 7 इंच स्मार्टप्ले सिस्टम दिया है जो कि बिल्टइन नैविगेशन से लैस है। यह सिस्टम ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड आॅटो से लैस है। आॅटो क्लाइमेट कंट्रोल, आॅटो डोर लॉक्स, पैसिव कीलेस एंट्री आदि फीचर्स से सुजुकी जिम्नी को लैस किया गया है।

सुरक्षा के लिहाज से जिम्नी में 6 एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, इमर्जेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वॉर्निंग और ट्रैक्शन कंट्रोल आदि फीचर्स दिए गए हैं।जिम्नी का बिना ईंधन के वजन लगभग 1000 किलोग्राम है। भारत में इसे अगले साल लाया जा सकता है।

फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें तो यह 14 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। यहां इसे मारुति की नेक्सा रिटेल चेन से बेचा जाएगा और इसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये के आसपास है।